Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiआज दिल्ली में सम्मानित होंगे इसरो के वैज्ञानिक ; Chandrayaan-3 और Aditya-L1...

India News (इंडिया न्यूज़) : Chandrayaan-3 और Aditya-L1 की सफलता के लिए आज दिल्ली में इसरो के वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार, देश के प्रमुख सामाजिक सेवा संगठन संत ईश्वर फाउंडेशन, राष्ट्रीय सेवा भारती व अशोक सिंघल फाउंडेशन की ओर से आज (दो अक्टूबर) को आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित संत ईश्वर सम्मान समारोह में इस वर्ष भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन “इसरो’ को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

दिल्ली में सम्मानित होंगे इसरो के वैज्ञानिक

सामने आई जानकारी के अनुसार, भारत के वैज्ञानिकों के देश के प्रति योगदान को देखते हुए इस वर्ष निर्णायक मंडल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो बेंगलुरू कर्नाटक को संत ईश्वर विशेष सेवा सम्मान के लिए चुना गया है। संस्था के मुताबिक, इस समारोह का मुख्य उद्देश्य उन व्यक्तियों सेवा साधकों एवं संस्थाओं को सम्मानित करना है जो अपने जीवन में प्रचार-प्रसार से दूर रहकर केवल समाज की सेवा में समर्पित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

इन गणमान्यों की रहेगी मौजूदगी

मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के नवनिर्मित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम पूसा संस्थान में आयोजित होने जा रहे इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भय्या जी जोशी, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (भारत सरकार) विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।

also read ; Gandhi Jayanti पर पीएम मोदी ने दी बापू को श्रद्धांजलि ; पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular