Monday, July 15, 2024
HomeDelhiG20 समिट को सफल बनाना दिल्लीवासियों की जिम्मेदारी, पीएम मोदी

India News (इंडिया न्यूज) : प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को दिल्ली के लोगों से असुविधा के बावजूद आगामी जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में मदद करने का अपील किया है। मालूम हो, जी-20 शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा। इसमें यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 14 प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है।

शिखर सम्मेलन को सफल बनाना आपकी जिम्मेदारी

बता दें, दो देशों की यात्रा से लौटने पर यहां हवाईअड्डे पर एक सार्वजनिक स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के कारण होने वाली असुविधा के लिए पहले से माफी मांगी। उन्होंने आगे कहा की, “पूरा देश जी20 शिखर सम्मेलन का मेजबान है, लेकिन मेहमान दिल्ली आ रहे हैं। दिल्लीवासियों पर जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने की विशेष जिम्मेदारी है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश की प्रतिष्ठा पर जरा भी आंच न आए।”

चंद्रयान-3 के सफलता पर बोले पीएम

पालम हवाई अड्डे पर लैंड करते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स में भाग लेने गया था…मुझे ब्रिक्स के दौरान चंद्रयान-3 के लिए बहुत सारे बधाई संदेश मिले। पूरी दुनिया ने बधाई संदेश भेजे हैं।” पीएम मोदी ने कहा, ‘जिस बिंदु पर चंद्रयान-3 उतरा, उस बिंदु का नाम ‘शिवशक्ति’ रखा गया। शिव की बात होती है तो शुभम होता है और शक्ति की बात होती है तो मेरे देश के नारी शक्ति की बात होती है…चंद्रयान-2 बिंदु का नाम ‘तिरंगा’ रखा गया।’

also read ; G20 शिखर सम्मेलन के बाद भी हमारी कोशिश होनी चाहिए कि दिल्ली को इसी तरह बनाकर रखा जाए ; एलजी वीके सक्सेना


SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular