Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather News: दिल्ली-NCR में आज भी हो सकती है बारिश, जानिए...

Delhi Weather News:

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार से ही बीच-बीच में बारिश हो रही है। शनिवार को भी आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की से तेज दर्जे की वर्षा भी होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार 8:30 बजे तक 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं शनिवार को 8:30 बजे के बाद 13 मिमी बारिश दर्ज हुई। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 कम 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग कि मानें तो दिल्ली में रविवार को भी आसमान को बादल घेरे रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सोमवार से बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं। सोमवार से बुधवार को बादल छाए रहने और बूंदा-बांदी या हल्की बारिश होने का अनुमान है।

4 अगस्त से बारिश

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि का कहना है कि दिल्ली में बारिश का एक दौर निकल गया है। अब अगला दौर की शुरूआत 4 अगस्त से होगी। इसके बाद कुछ दिनों तक तेज वर्षा का दौर चलता रहेगा। वहीं नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम कुछ ऐसा ही रह सकता है। बता दें की दिल्ली में जुलाई के महीने में तकरिबन 230 मिमी बारिश हुई। सामान्य तौर पर इस माह में 210.6 मिमी वर्षा होती है।

दिल्ली को तापमान

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 कम 24.5 और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 कम 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं वायु में नमी का स्तर 81 से 98 प्रतिशत रहा। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आसमान में बादल बने रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

नोएडा और गुरुग्राम का तापमान

नोएडा में अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार हैं। वहीं गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहेंगे और एक से दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: ED की कस्टडी में पार्थ चटर्जी, कस्टडी में टीएमसी नेता को मिल रही यह खास सुविधा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular