Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, जानिए कैसा...

Delhi Weather Update:

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में कल यानि गुरुवार को सुबह धूप निकली और बाद में दिन में आसनाम बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में तेज वर्षा तो कहीं हल्की बूंदा-बांदी हुई। हालांकि, कुछ इलाकों में जरा भी बारिश नहीं हुई। बता दें की दिल्ली में अभी तक जुलाई के महीने में 277.7 mm बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

1 से 3 अगस्त तक का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानि शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में 1 अगस्त तक हल्की बारिश हो सकती है और तापमान 33 से 34 डिग्री रहेगा। 2 और 3 अगस्त को भारी वर्षा की संभावना कम है लेकिन बूंदा-बांदी होने के आसार हैं।

गरज के साथ बारिश का अनुमान

गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 26.7 और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 कम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 84 से 95 प्रतिशत था। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है।

नोएडा और गुरुग्राम का मौसम

नोएडा में अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल आसामान को घेरे रहेंगे और गरज के साथ से दो बार वर्षा हो सकती है।

ये भी पढे़ं: मंबई में कोरोना और स्वाइन फ्लू जैसी खतरनाक बीमारियों के बाद अब हेपेटाइटस बरपा रहा अपना कहर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular