Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiRain Update: दिल्ली में हो सकती आज बारिश, मौसम विभाग ने हिमाचल...

Rain Update:

नई दिल्ली: जहां दिल्‍लीवासी बारिश देखने को तरसे हुए हैं, वहीं मानसूनी बादल कई राज्‍यों में अपना कहर दिखा रहे हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर में अमरनाथ की गुफा के पास बादल फटने से हुई, तबाही के बाद अमरनाथ यात्रा को रोका दिया है। अब तब बादल फटने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और लगभग 40 लोग लापता होने की सूचना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान लगाया है। गुजरात और राजस्‍थान के कई जिलों में भी भारी वर्षा के बाद हालत खराब हो रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज दिल्‍ली में बारिश हो सकती है।

दिल्‍ली में येलो अलर्ट जारी

दिल्‍लीवासियों को उमस भरी गर्मी से आज राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में शाम से बारिश शुरु हो सकती है। कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि दिल्‍ली में पिछले कुछ दिनों से बिल्‍कुल भी बारिश नहीं हुई है। तापमान बढ़ने से लोग काफी परेशान हैं।

हिमाचल के लिए जारी किया अलर्ट

गर्मी से बचने के लिए काफी लोग वीकेंड में हिमाचल घूमने निकल जाते हैं। अगर आपका कुछ ऐसा प्‍लान बन रहा है तो मौसम विभाग की चेतावनी पढ़ लीजिए। मौसम विभाग ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमौर में भारी बारिश के साथ आंधी चलने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी इलाकों में आंधी व बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मानसून होने के कारण सड़कें, रेलमार्ग बाधित होने की आशंका जताई है। यात्रियों और पर्यटकों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है।

ये भी पढ़ें: शिंजो आबे की मौत पर भारत में एक दिन का शोक, झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular