Friday, July 5, 2024
HomeDelhiJama Masjid: जामा मस्जिद में अकेली लड़की या लड़कियों के आने पर...
Jama Masjid:

Jama Masjid: दिल्ली की एतिहासिक जामा मस्जिद से एक बड़ी खबर सामने निकल आई है। बता दें कि  मस्जिद प्रशासन ने अकेली लड़की या लड़कियों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी है। वहीं मस्जिद की दीवार पर एक स्टील का सूचना पट लगा दिया गया है जहां इसकी जानकारी दी गई है। वहीं सोशल मीडिया यूजर मस्जिद प्रशासन के इस फैसले पर कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

“भारत को सीरिया बनाने की कोशिश” 
आपको बता दें कि जामा मस्जिद प्रशासन के इस फैसले पर विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसका विरोध किया है। इसकी आलोचना करते हुए उन्होनें ट्वीट कर कहा कि, “भारत को सीरिया बनाने की मानसिकता पाले ये मुस्लिम कट्टरपंथी ईरान की घटनाओं से भी सबक नहीं ले रहे हैं, यह भारत है। यहां की सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर बल दे रही है।”
“धार्मिक स्थल की मर्यादा जरूरी”

वहीं, मस्जिद के प्रवक्ता सबीउल्लाह ने इस फैसले को सही बताते हुए कहा कि “मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे या कोई भी धार्मिक स्थल हो, उसकी एक मर्यादा और इज्जत होती है। इसको बरकरार रखना जरूरी है। कई बार देखा गया कि अकेली लड़कियां या लड़की आकर इस मर्यादा को भंग करती हैं।”

परिवार के साथ आए लड़कियां

मस्जिद प्रवक्ता ने अपना फैसले को सही ठहराते हुए इस फैसले पर टिप्पणी की। प्रवक्ता ने आगे कहा कि बाकी महिलाएं व लड़कियां अपने परिवार के साथ पहले की तरह आ सकती हैं, उनके परिवार के साथ आने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। 

ये भी पढ़ें: आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का मुख्य सत्र आज, सामने आएगा आरोपी का सच

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular