Delhi

Janamashtmi 2023: जन्माष्टमी के मौके पर घर बैठे करें मंदिर के 3D दर्शन, जानें इस्कॉन मंदिर की अनोखी पहल

India News(इंडिया न्यूज़)Janamashtmi 2023: जन्माष्टमी पर रात्रि में 12 बजे कान्हा का जन्म कराया जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी कब है, आइए जानें पूजा मुहूर्त, विधि, मंत्र। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मथुरा नगरी में असुर कंस के कारागृह में देवकी की आठवीं संतान के रूप में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। जन्माष्टमी के दिन घरों में झाकियां सजाई जाती है, भजन-कीर्तन किए जाते हैं। कृष्ण भक्त व्रत कर, बाल गोपाल का भव्य श्रृंगार करते है, रात्रि में 12 बजे कान्हा का जन्म कराया जाता है। इस साल जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर 2023 दोनों दिन मनाई जा रही है। 

जन्माष्टमी का त्योहार

चूंकी जन्माष्टमी दो दिन मनाई जा रही है लेकिन गृहस्थ जीवन वाले 6 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी का व्रत रखें। शास्त्रों के अनुसार जिस दिन अष्टमी के साथ रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा हो उस दिन जन्माष्टमी व्रत-पूजन करना शुभ होता है। बता दे कि जन्माष्टमी को लेकर दिल्ली के सभी फेमस मंदिरों को सजा दिया गया है। जन्माष्टमी के मौके पर दिल्ली के द्वारका में इस्कॉन मंदिर में भक्तों के लिए मेटावर्स एक्सपीरियंस लॉन्च किया जाएगा।

द्वारका इस्कॉन मंदिर के उपाध्यक्ष श्री श्री गौर प्रभु ने कहा कि “इस्कॉन की ओर से मेटावर्स लॉन्च अपनी तरह की पहली अनोखी पहल है। हम इसे दुनिया भर के भक्तों की सुविधा के लिए लॉन्च कर रहे हैं। वे हमारे देवताओं के दर्शन कर सकते हैं। वे आरती कर सकते हैं। एक तरह से वर्चुअल रियलिटी का अनुभव होगा। आपको ऐसा महसूस होगा, जैसे आप मंदिर में आए हुए हैं।”

दिल्ली में जन्माष्टमी का त्योहार

मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सख्त इंतजाम भी किया गया है। दिल्ली के कुछ इलाकों में जैसे की लक्ष्मी नारायण मंदिर, ईस्ट आफ कैलाश, पंजाबी बाग, रोहिणी और द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर, बद्री भगत झंडेवाला मंदिर, छतरपुर मंदिर, प्रीत विहार स्थित गुफा वाले मंदिर, आसफअली रोड स्थित श्रीराम हुनमान वाटिका मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है।
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago