होम / Jantar Mantar Observatory: भव्य और शानदार तरीके से तैयार किया जा रहा है दिल्ली का जंतर-मंतर, जानें किन उपकरणों को मिलेगी नई पहचान

Jantar Mantar Observatory: भव्य और शानदार तरीके से तैयार किया जा रहा है दिल्ली का जंतर-मंतर, जानें किन उपकरणों को मिलेगी नई पहचान

• LAST UPDATED : September 22, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)Jantar Mantar Observatory: दिल्ली के जंतर- मंतर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि जंतर-मंतर वेधशाला (Jantar Mantar Observatory) में बहुत सी नई सुविधाएं का जल्द ऐलान किया जाएगा। इस जंतर-मंतर वेधशाला में एंट्री एरिया और एक नया गेट शामिल किया गया है। बता दे कि जंतर-मंतर के संरक्षण सहायक भीम सिंह रावत ने बताया कि जंतर-मंतर वेधशाला में अलग-अलग उपकरणों के इतिहास और तरीको को समझने में मदद करेगा। दिल्ली के जंतर- मंतर के कोलोनियल बैरक को फिर से बनाया जाएगा और सभी हिस्सों को सजाया भी जाएगा।

जंतर-मंतर के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स में क्या बताया गया

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक व्याख्या केंद्र को तैयार करने का निर्णय जी-20 से पहले लिया गया था। संरक्षण सहायक भीम सिंह रावत ने बताया कि जंतर-मंतर वेधशाला में अलग-अलग उपकरणों के इतिहास और तरीको को समझने में मदद करेगा। जंतर-मंतर के बारे में जानकारी वाली किताबें और सूचना पुस्तिकाएं प्रकाशन काउंटर पर रखा जाएंगा। उन्होंने बताया कि व्याख्या केंद्र का और लंबा- चौड़ा किया जाएगा और साइट पर एक पब्लिकेशन काउंटर बनाया जाएगा।

सभी उपकरणों को मिलेगी नई पहचान

जंतर-मंतर के सभी चीजों को नया रूप दिया जाएगा, जिसकी शुरुआत टेराकोटा पेंट से किया जाएगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने ASI को इनकी कार्यक्षमता की मौजूदा स्थिति पर विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश जारी दिया था। पैनल के सदस्यों ने जो पहली बार जुलाई में मिले थे। दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया गया कि उसने जंतर मंतर वेधशाला के सुरक्षा, संरक्षण, मरम्मत और उचित कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए एक उस्ताद समिति नियुक्त की है।

यहां जय प्रकाश यंत्र (सूर्य, तारों और ग्रहों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए उपयोग किया जाता है), राम यंत्र (केंद्रीय स्तंभ के शीर्ष के साथ आकाश में किसी वस्तु को संरेखित करके किसी भी खगोलीय वस्तु की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए उपयोग किया जाता है), और मिश्र यंत्र (चार यंत्रों से बनी संरचना) भी शामिल है। शिशु देखभाल कक्ष को भी  जल्द तैयार किया जाएगा। बैरकों को भी फिर से तैयार किया जा रहा है और उन्हें बुकिंग काउंटर के रूप में इस्तमाल किया जाएगा।

इसे भी पढ़े:IIT Delhi News: IIT में करोड़ों का प्लेसमेंट आखिरकार दाखिले के बाद कैसी होती है जिंदगी? जानें पुरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox