Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiJNU Violence : राजद सांसद मनोज झा ने जेएनयू हिंसा पर कहा...

- राज्यसभा में राजद सांसद मनोज कुमार झा ने शुक्रवार को कहा कि जेएनयू परिसर के बाहर भगवा झंडे और भगवा पोस्टर लगाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को भगवा रंग देकर कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। इसके वैश्विक दर्शन की सझने की जरूरत है।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

JNU Violence : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर के बाहर लगे भगवा झंडे और ‘भगवा जेएनयू’ के पोस्टर लगाने की कड़ी आलोचना राज्यसभा में राजद सांसद मनोज कुमार झा ने शुक्रवार को किया। उन्होंने इस मुद्दे पर कहा कि वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि वे क्या कर रहे हैं। जेएनयू में भगवा झंडा लगाने से क्या होगा। यह विश्वविद्यालय है। आप विश्वविद्यालय के वैश्विक दर्शन को समझें।

विश्वविद्यालय को भगवा, हरा, लाल और पीला रंग देकर नहीं होगा कुछ हासिल JNU Violence 

JNU Violence

उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय को भगवा, हरा, लाल और पीला रंग देकर कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। उनका यह बयान 10 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में हुई छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद आया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के वाम कार्यकतार्ओं और एबीवीपी सदस्यों के बीच झड़प से तनाव पैदा हो गया है। इसके बाद शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर के बाहर भगवा झंडे और पोस्टर देखे गए।

ऐसे कृत्य से जेएनयू का नहीं वरन देश का हो रहा है नुकसान

JNU Violence

हालांकि दिल्ली पुलिस ने सभी झंडे हटा दिए। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पोस्टर लगाने के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आप एक संस्थान को बर्बाद कर रहे हैं। यह नुकसान जेएनयू का नहीं वरन देश का हो रहा है। आज भी भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा भाजपा की नीति से सहमत नहीं है। इस देश में जब तक हमारे जैसे करोड़ों लोग मौजूद हैं तब तक हम और हमारे जैसे लोग चुप नहीं बैठेंगे। (JNU Violence)

Also Read : Cheated Two Lakh Rupees : एक लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर सर्विस चार्ज के रूप में ठगे दो लाख रुपये

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular