Sunday, July 7, 2024
HomeDelhijudo: गुरुग्राम के जूडो खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

judo: गुरुग्राम के जूडो खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

India News(इंडिया न्यूज़), judo, अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम: हरियाणा के शहर अंबाला में खेली गई 52वीं केंद्रीय विद्यालय स्कूल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम के जूडो खिलाड़ियों ने सात पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए है। गांव कांकरौला की महक यादव ने अंडर 17 जूडो खेल स्पर्धा के 70 किग्रा वर्ग में खेलते हुए कांस्य पदक किया। राव नवल सिंह खेल अकादमी की इस खिलाड़ी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रशक्षिक व अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनीष यादव ने बताया कि महक ने जिला और राज्य स्तर के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया था।

वहीं गुरुग्राम के लोकेश फौगाट ने अंडर 14 के 50 किग्रा में खेलते हुए स्वर्ण पदक और 70 किग्रा में दीया फौगाट ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 63 क्रिग्रा में तान्या सैनी ने स्वर्ण, 44 क्रिग्रा में यासिका सिंह ने रजत, असहिमा ने 57 क्रिग्रा में कांस्य पदक जीता। 36 क्रिग्रा में धनिष्ठा ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रशिक्षक महेंद्र कुमार ने कहा कि उनके शिष्यों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने कहा कि चार स्वर्ण पदक और एक रजत तथा एक कांस्य पदक हासिल हुए।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular