Delhi

Justin Trudeau: भारत में फँसे कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय सुरक्षा लेने से कर दिया था मना, जानें क्या थी वजह

India News(इंडिया न्यूज़)Justin Trudeau: G20 समिट के लिए भारत आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 2 दिन दिल्ली में फंसे रहने के बाद अपने देश रवाना हो गए थे। उन्हें समिट खत्म होने के बाद रविवार रात को ही कनाडा जाना था। लेकिन उनके स्पेशल प्लेन में तकनीकी खराबी आने की वजह से प्लेन टेकऑफ नहीं कर पाया। भारत ने उन्हें ‘एयर इंडिया वन’ की सेवायें देने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने अपने विमान के ठीक होने का इंतज़ार करना बेहतर समझा। 36 घंटे बाद ट्रूडो के प्लेन को ठीक कर लिया गया। भारत और कनाडा के बीच इस समय खालिस्तान के मुद्दे को लेकर कड़वाहट है।

सुरक्षा लेने से कर दिया था इंकार

ट्रूडो बाराखंभा रोड स्थित द ललित होटल की 16वीं मंजिल में सुइट में ठहरे थे। दिल्ली आते ही उन्होंने भारतीय सुरक्षा व गाड़ी लेने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी लैंड क्रूजर कनाडा से आई है। उन्होंने ललित होटल में भारतीय सुरक्षा लेने से मना कर दिया था। वे दो दिन तक होटल से बाहर भी नहीं निकले थे। सूत्रों का कहना है कि वे होटल में बहुत परेशान थे। यहां तक कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के पीएसओ को भी लेने से मना कर दिया था। ट्रूडो के काफिले में 16-17 गाड़ियां थीं। सबसे आगे पायलट के रूप में स्कोर्पियो थी। इसके बाद चार इनोवा थीं व जी-20 की गाड़ी थी। इनमें दिल्ली पुलिस के सुरक्षा जवान, सीआईएसएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों के जवान थे।

दो दिन तक होटल में ही रहे

ट्रूडो दो दिन तक सुइट से बिल्कुल बाहर नहीं निकले। उन्होंने ललित होटल में भारतीय सुरक्षा लेने से मना कर दिया था। वे दो दिन तक होटल से बाहर भी नहीं निकले थे। सूत्रों का कहना है कि वे होटल में बहुत परेशान थे। इसके बाद वे 12 सितंबर को दोपहर एक बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

इसे भी पढ़े:Delhi Famous Food Corner: दिल्ली शहर की सबसे मशहूर खाने की 5 दुकान, कभी नहीं भूलेंगे जिसका जायका, जानें क्या स्पेशल मिलता है

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago