होम / karawal Nagar: करावल नगर में दूषित पानी पीने को लोग मजबूर, अब राहत की जगी उम्मीद

karawal Nagar: करावल नगर में दूषित पानी पीने को लोग मजबूर, अब राहत की जगी उम्मीद

• LAST UPDATED : September 23, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)karawal Nagar: दिल्ली के करावल नगर विधानसभा की छह से अधिक कॉलोनियों के लोग बीते कई वर्षों से गंदा पानी पीने को मजबूर है। इलाके में जगह-जगह ड्रेन के गंदे पानी का ओवरफ्लो होने की समस्या भी लंबे अरसे से इस इलाके में आज भी बनी हुई है। ऐसे लोग गंदे पानी का सेवन कर रहे हैं,  पानी के साथ मिट्टी, कंकड़ पत्थर और कीड़े मकोड़े आते हैं। जिससे बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। पेयजल पीने लायक नहीं होने के बावजूद, कई लोग मजबूरी में इस पानी का उपयोग करते हैं।

20 लाख लोगों लोगों को मिलेगा साफ पानी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक से यूपी बॉर्डर तक 8 करोड़ रुपए की लागत से 4 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड रिलीफ वाटर ड्रेन बनाया गया है। NHAI ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है और अगले 2 महीने में इसके पूरा हो जाने की संभावना जताई जा रही है। लगभग 20 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

2022 में रखी थी नींव

2022 में सांसद मनोज तिवारी ने इस पानी के मामले को लोकसभा में उठाया था। इसके बाद शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने NHAI को इस ड्रेन को अंडरग्राउंड करने का आदेश दिया था. NHAI के प्रॉजेक्ट मैनेजर पुनीत खन्ना ने कहा की 2 महीने की समय इसके लिए तय किया गया है और उसके अंदर काम को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्रेन के गंदे पानी को पहले ट्रीट किया जाएगा और सिग्नेचर ब्रिज के पास साफ पानी को यमुना नदी में छोड़ा जाएगा।

 कई लोगों की जान पर हमला

किसी तरह कृषि भूमि पर प्लॉट काट कर लोग अपना घर बना लिया गया। उसके बाद  बरसात के दिनों में और बाद में बहुत जगहों पर बिन बरसात के ड्रेन ओवरफ्लो होने लगा। और इससे पीने का पानी दूषित हो गया है। जिसके कारण अब तक दर्जनों लोग बीमार होकर जान गंवा चुके हैं। दूषित पानी पीने से कई लोगों को पेट में कैंसर हो गया है।

इसे भी पढ़े:Lawrence Bishnoi Case: दिल्ली में व्यापारियों के घर पर की फायरिंग, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार , लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हैं संपर्क

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox