Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiKartavya Path: पीएम मोदी आज शाम ‘कर्तव्य पथ’ का करेंगे उद्घाटन, नेता...

Kartavya Path:

नई दिल्ली: बुधवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने बुधवार को राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया। लगभग 3.20 किमी लंबा राजपथ अब नए रंग-रूप और नए नाम कर्तव्य पथ से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि गुरुवार को शाम 7 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। इस नए रूप में कर्तव्य पथ के आस-पास लाल ग्रेनाइट से लगभग 15.5 किमी का वॉकवे बनाया गया है। इसी के साइड में करीब 19 एकड़ में नहर भी फैला हुआ है। इस पर 16 पुल बने हुए हैं। दोनों तरफ बैठने के साथ फूड स्टॉल भी उपलब्ध है। पूरे इलाके में करीब 3.90 लाख वर्ग मीटर में हरियाली ही हरियाली फैली हुई है।

नए अंडरपास बनाए गए

इसके अलावा वॉक वे और बेहतर पार्किंग स्थल विकसित करने के साथ पैदल यात्रियों के लिए नए अंडरपास बनाए गए हैं। शाम होने इसका नजारा बदला हुआ देखने को मिलेगा। अधेंरा होते ही ये लाइट्स से जगमगा उठेगा। शुक्रवार से इस हिस्से को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

पीएम नेताजी की प्रतिमा का भी करेंगे अनावरण

पीएम नरेंद्र मोदी इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण करने वाले हैं। इस प्रतिमा का वजन 65 मीट्रिक टन है जो ग्रेनाइट पत्थर पर उकेरी गई है।इसे उसी जगह स्थापित किया जा रहा है, जहां पिछले 23 जनवरी पराक्रम दिवस पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण हुआ था।

NDMC बैठक में हुआ था फैसला

बुधवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलने के प्रस्ताव को पास कर दिया जिसके बाद इसे अब कर्तव्य पथ नाम से जाना जाएगा। विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन एनडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। यहां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय, विभाग, कार्यालय आदि स्थित हैं।

ये भी पढ़ें: पार्टी के बहाने बुलाकर नशे की हालत में युवती का रेप, आरोपी गिरफ्तार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular