होम / Keep Thinking About Moving Forward : एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की रखें सोच : संजय भाटिया

Keep Thinking About Moving Forward : एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की रखें सोच : संजय भाटिया

• LAST UPDATED : April 18, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Keep Thinking About Moving Forward : करनाल के सांसद संजय भाटिया ने कहा कि जो कौम अपने महापुरुषों, उनके इतिहास को भूल जाती है, वह कभी इतिहास नहीं बना सकती। अपने बच्चों में संस्कार भी पैदा करो। नहीं तो देश, समाज से पहले हमारे परिवारों में दिक्कतें आएंगी। 15 संगठनों को मिलाकर महा संगठन बनाने पर उन्होंने पंजाबी बिरादरी महा संगठन के प्रधान एवं सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बोधराज सीकरी को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने फोन पर दी सभी को बैशाखी पर्व की बधाई Keep Thinking About Moving Forward 

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी ने भी यहां अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फोन के माध्यम से बैसाखी पर्व की सभी को माइक पर बधाई दी। बोधराज सीकरी के लिए यह अचंभित करने वाले पल थे। सांसद संजय भाटिया ने आगे कहा कि सभी पंजाबी आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढ़ें। दूसरे को आगे बढ़ाने की सोच रखेंगे तो हम खुद भी आगे बढ़ेंगे। कुरुक्षेत्र के थानेसर से विधायक सुभाष सुधा ने भी पंजाबियों को एकता से रहने की बात कही।

जब तक संगठित नहीं होंगे, तब तक राजनीति में नहीं होंगे सफल

उन्होंने कहा कि जब तक संगठित नहीं होंगे, तब तक राजनीति में सफल नहीं होंगे। जींद से भाजपा विधायक कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि देश को हर तरह से मजबूत बनाने में पंजाबियों का अहम योगदान है। श्री मिड्ढा ने मांग की कि पंजाबियों को रिफ्यूजी कहने पर प्रतिबंध लगे। इस पर एससी/एसटी की तरह एक्ट बनाया जाए। समारोह में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि हम सनातनी वैदिक भगवा में विश्वास रखते हैं। हमें जाति-धर्म में बांटा गया। पिछले 7-8 साल में सनातन और वैदिक धर्म मजबूत हुआ है।

वैदिक धर्म की आज हो रही है जय-जयकार

उन्होंने यह भी कहा कि सनातन और वेदिक धर्म की आज जय-जयकार हो रही है। इस समारोह में पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा, जेजेपी के कोषाध्यक्ष राजेश सूटा, करनाल से सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पानीपत के विधायक प्रमोद विज, हांसी से विधायक विनोद भयाना, फरीदाबाद की विधायक सीमा त्रिखा, महिला आयोग हरियाणा की चेयरपर्सन रेनू भाटिया, हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन, हरियाणा बिजली बोर्ड के निदेशक अतुल मुखी, केशवपुरम नई दिल्ली से भाजपा अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने अतिथि के रूप में शिरकत की।

Also Read : Jahangirpuri Violence :  दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox