Delhi

Kejriwal Attack On LG: ‘अगर काम नहीं संभलता तो दे दो इस्तीफा…,गोलीकांड की घटना पर आप ने किया एलजी पर हमला

India News (इंडिया न्यूज़), Kejriwal Attack On LG, दिल्ली: दिल्ली की साकेत कोर्ट में आज शुक्रवार सुबह एक महिला को गोली मार दी गई है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब इसे लेकर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना को निशाना बनाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर कहा, “दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए। ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती है।”

आप नेता ने उपराज्यपाल पर किया हमला

वहीं स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस मामले को लेकर कहा, “नये LG साहब के आने के बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था लगातार बद से बदतर होती जा रही है। कोर्ट में गोलियां चल रही हैं। पुलिस 350 करोड़ के भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।” दरअसल, आज सुबह साकेत कोर्ट में वकील की ड्रेस में आए एक व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष ने पीड़ित महिला को अपनी गाड़ी से हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। दिल्ली पुलिस में इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारी सूचना के बाद मौके पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला को एक के बाद एक 4 गोली मारी गई हैं।

जानिए कौन है आरोपी

बता दें कि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित व्यक्ति एक सस्पेंडेड वकील है। जिस महिला को आरोपी ने गोली मारी है वह उसकी पत्नी है। पहले से दोनों में विवाद चल रहा था जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

ये भी पढ़े: वीवो के इस 5G फोन की सेल हुई शुरू, जानिए इस फोन में क्या-क्या है ऑप्शन

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago