Categories: Delhi

केजरीवाल सरकार शहरी रोजगार गारंटी योजना की घोषणा करेंः चैधरी अनिल कुमार

आज समाज नेटवर्क, नई दिल्ली।
मजदूर दिवस के मौके पर दिल्ली प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चैधरी अनिल कुमार ने कहा कि भारत के मजदूरों ने ही हिंदुस्तान को बनाया है। किसी भी देश का विकास श्रमिकों के बिना असंभव है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके को केवल शुभकामनाएं तक समेट कर नहीं रखा जाना चाहिए। इस मौके का इस्तेमाल मजदूरों से जुड़ी समस्या तथा उनको मिलने वाले सामाजिक सुरक्षा के विषयों पर चर्चा होनी चाहिए।  उन्होंने रोजगार गारंटी कानून बनाने की माँग करते हुए बुलडोजर राजनीति बंद करने की अपील की। केजरीवाल भाजपा की सरकार को मजदूर विरोधी बताया।

मँहगाई ने मजदूरों को बेरोजगार बना दिया

उन्होंने कहा कि सरकारों को हमेशा श्रमिकों का विशेष ध्यान देने चाहिए लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान जिस प्रकार से मँहगाई बेरोजगारी बढ़ी है उसने मजदूरों को बेरोजगार बना दिया है, जो मजदूरी कर रहे है उन्हें सम्मानजनक वेतन भत्ता नहीं मिलता और भीषण गर्मी में लेबर चैक पर खुले आसमान के नीचे खड़े रहते है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट की स्थिति दयनीय होने के कारण घंटों यात्रियों को बस के लिए काभी देर तक इंतजार करना पड़ता है, हद तो यह है कि इस भीषण गर्मी में बस स्टॉप पर भी बस क्यु शेल्टर नहीं है।

बुलडोजर राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरा

काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चैधरी अनिल कुमार

चैधरी अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा के द्वारा जो बुलडोजर राजनीति की जा रही है, यह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने माँग की कि भाजपा गरीब मजदूरों के रोजगार पर बुलडोजर चलाना बंद करें।
चैधरी अनिल कुमार ने दिल्ली के 13 लाख से अधिक निर्माण श्रमीक में से आधे को भी रजिस्टर नहीं करने तथा उनके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं करने पर केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया।
Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago