Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiदो नए फ्लाईओवर बनाने की केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी, दिल्ली के...

- दो नए फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दे दी है। ये फ्लाईओवर पूर्वी दिल्ली और वेस्ट दिल्ली के सबसे व्यस्तम इलाके में बनाए जाएंगे। इसे बनाने में करीब डेढ़ साल लगेंगे। आनंद विहार और अप्सरा बार्डर के बीच ये फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

दो नए फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने दे दी है। अधिकारियों के साथ बैठक में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इसकी मंजूरी दी। ये फ्लाईओवर पूर्वी दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में सबसे व्यस्तम इलाके में बनाए जाएंगे। इसे बनाने में करीब डेढ़ साल लगेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, आनंद विहार और अप्सरा बार्डर के बीच ये फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।

परियोजाना को पूरा करने में 18 माह का लगेगा समय

Kejriwal Govt Approved To Build Two New Flyovers

दूसरा फ्लाईओवर राजा गार्डन और पंजाबी बाग फ्लाईओवर के बीच बनाए जाएंगे। इस परियोजना को पूरा करने में 18 माह का समय लगेगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि आनंद विहार में इंटर स्टेट बस टर्मिनल है। इसके अलावा रेलवे और मेट्रो स्टेशन भी हैं। जिसके वजह से उक्त इलाके में भीड़ बहुत होती है।

इन परियोजनाओं को पूरा होने से लोगों को मिलेगी राहत

इन परियोजनाओं को क्रियान्वित करने वाले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने बताया कि इसके निर्माण हो जाने से पूर्वी और पूर्वोत्तर दिल्ली से उत्तर प्रदेश की सीमा पर जाने वाले यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी और रिंग रोड के आसपास पश्चिमी दिल्ली के इलाकों में मोटर चालकों की आवाजाही भी आसान होगी। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों का अवागमन काफी आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़े : दिल्ली के पल्ला गांव में गोली मारकर हत्या, शादी में ख़ुशी के माहौल में छाया ग़म का मातम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular