Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiAshram flyover: आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन करते समय केजरीवाल ने किया ये...

Ashram flyover:

Ashram flyover: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार यानी 6 मार्च को आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “दिल्ली की सड़कों को खूबसूरत बनाने के लिए सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। हमारी सरकार का जोर दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर ज्यादा है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि सड़कों की साफ-सफाई पर पहले से ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

7 साल में बनाए 27 फ्लाईओवर

आपको बता दे सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में 101 फ्लाईओवर और अंडरपास हैं। जिसमें पिछले 7 साल में हमारी सरकार ने 27 फ्लाईओवर बनाएं हैं। उसके पहले 65 साल में सिर्फ 74 फ्लाईओवर बनाएं गए थे। लगभग 15 और फ्लाईओवर प्रोजेक्ट दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे हैं जो लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएंगे।

भारी वाहन नहीं कर पाएंगे इसका इस्तेमाल

आपको बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर को आज शाम 5 बजे से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद से ही दिल्ली और नोएडा के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। बता दे अभी हल्के वाहन को ही आश्रम फ्लाईओवर का इस्तेमाल करने दिया जाएगा।

लोगों को होगा ये फायदा

आपको बता दे सोमवार शाम पांच बजे आश्रम फ्लाईओवर के खुलने से नोएडा, मयूर विहार, गाजीपुर से एम्स और धौला कुआं जाने वाले लोग सीधे डीएनडी से आएंगे और नए फ्लाईओवर से आश्रम को पार करते हुए लाजपत नगर, मूलचंद और साउथ एक्स से होते हुए एम्स और धौला कुआं जा सकेंगे। रिंग रोड, डीएनडी, मथुरा रोड और बारापूला एलिवेटेड रोड समेत आसपास के इलाकों के लोग फ्लाईओवर खुलने का सबसे ज्यादा लाभ उठा पाएंगे।

 

ये भी पढ़े: माइक्रो-ब्लॉगिंग एप ट्विटर पर 280 कैरेक्टर्स की जगह कर पाएंगे लंबे ट्वीट, एलन मस्क ने किया एलान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular