होम / सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी पर खोला राज

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी पर खोला राज

• LAST UPDATED : May 24, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी पर राज खोलते हुए कहा कि अब तक सारी पार्टियों में सेटिंग होती थी। वह अपने मंत्रियों को पकड़ना तो दूर वे लोग एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं करते थे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई पार्टी अपने खुद के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने उक्त बातें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ की गई कार्रवाई पर कहीं।

उन्होंने कहा कि पंजाब की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने पंजाब के मंत्री विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री चाहते तो मामला दबा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गर्व है। अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट से ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि भगवंत पर गर्व है। पूरा देश आज आप पर गर्व महसूस कर रहा है।

मैंने भी फूड मिनिस्टर के खिलाफ ऐसा ही लिया था ऐक्शन

केजरीवाल ने कहा कि साल 2015 में जब दिल्ली में हमारी सरकार बनी थी तो मैंने अपने फूड मिनिस्टर के खिलाफ ऐसा ऐक्शन लिया था। उसके खिलाफ सबूत मेरे पास आए थे, तब भी किसी को नहीं पता था। मैंने खुद उसके खिलाफ ऐक्शन लिया था। आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। कट्टर ईमानदार मतलब अगर हमारा कोई अपना भी चोरी करेगा तो छोड़ेंगे नहीं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है और पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। पंजाब के सीएमओ के अनुसार सिंगला ठेके के लिए अधिकारियों से एक फीसद कमीशन की मांग रहे थे और उन्होंने इसे कबूल भी कर लिया है। भगवंत मान ने कहा कि जो शिकायत मिली थी उसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं और पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दे दिया हूं ताकि अन्य को भ्रष्टाचार के प्रति शिक्षा मिल सकें।

Also read : दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, बीते 24 घंटो में दर्ज हुए 1324 नए मामले

ये भी पढ़े : दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत, केजरीवाल सरकार द्वारा हरियाणा से माँगा जा रहा है पानी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox