होम / केजरीवाल ने सरकारी आवास की मरम्मत पर खर्च किए ₹29 करोड़, RTI से हुआ खुलासा, BJP हुई हमलावर

केजरीवाल ने सरकारी आवास की मरम्मत पर खर्च किए ₹29 करोड़, RTI से हुआ खुलासा, BJP हुई हमलावर

• LAST UPDATED : January 9, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),Arvind Kejriwal: दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने अपने आधिकारिक आवास में छोटे-मोटे कामों के लिए वर्ष 2015 से 2022 के बीच ₹29 करोड़ खर्च कर दिए। बता दें, यह खुलासा एक RTI से हुआ है। भाजपा ने इसको लेकर केजरीवाल की ईमानदारी पर प्रश्न उठाए हैं।

आरटीआई में पूछा गया कितने खर्च हुए

एक्स (पहले ट्वीटर) पर सुमित जोशी नाम के शख्स ने इस RTI की एक फोटो शेयर की है। इस RTI में प्रश्न पूछा गया था कि केजरीवाल के दिल्ली के आधिकारिक आवास पर वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2022 तक सिविल कामों (इलेक्ट्रिक वायरिंग, प्लंबिंग और लकड़ी के काम) पर कितना पैसा खर्च किया गया और इसका ठेका किसे दिया गया?

RTI के बाद ये जवाब मिला

RTI के जवाब में दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने जानकारी दी है कि 31 मार्च 2015 से 27 दिसम्बर 2022 तक केजरीवाल के आवास में प्लंबिंग (टोंटी, पाइप और पानी की आपूर्ति से जुड़े अन्य काम), बिजली के कामों और लकड़ी के कामों पर ₹29.56 करोड़ खर्चे गए हैं। इसके अलावा PWD विभाग ने यह काम करने वाले ठेकेदारों के विषय में भी जानकारी दी है। जिनमें मुनज़रीन अहमद को ₹21.89 लाख, मोहम्मद अरशद को ₹17.21 लाख के ठेके दिए गए। इसी के साथ ही मेसर्स AK बिल्डर्स को ₹29.08 करोड़ और मेसर्स MA बिल्डर्स को ₹8.7 लाख के ठेके दिए गए।

बीजेपी ने केजरीवाल की ईमानदारी पर उठाया सवाल

मालूम हो, आरटीआई के सामने आने के बाद भाजपा ने केजरीवाल के आवास में मरम्मत पर ₹29 करोड़ खर्चने को लेकर प्रश्न खड़े किए हैं। दिल्ली भाजपा ने इसे केजरीवाल का नवाबी ठाठ बताया है।

वहीँ, भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे जनता की जगह अपना विकास करना बताया है। इसके अलावा शहजाद पूनावाला ने केजरीवाल को दिल्ली का महाठग बताया है।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox