Friday, July 5, 2024
HomeDelhiखालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत पर आतंकी हमले की दी...

India News (इंडिया न्यूज़) : भारत में शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में बस कुछ ही दिन शेष है। उससे पहले खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत पर आतंकी हमला करने की धमकी देता नजर आ रहा है। पन्नू के वीडियो में फ्लाईओवर की दीवारें दिखाई दे रही हैं, उन दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तान के समर्थन नारे लिखे हुए हैं। वीडियो में पन्नू ने दावा किया है कि ये नारे दिल्ली के आईएसबीटी और संसद इलाके के पास लिखे गए हैं। वहीँ, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पन्नू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पन्नू के वीडियो के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन

बता दें, दिल्ली पुलिस को जब पन्नू के वीडियो की जानकारी मिली तो उन्होंने संसद के पास के इलाके की तलाशी शुरू कर दी, हालांकि इस दौरान पुलिस को कुछ नहीं मिला। वीडियो की जांच के बाद ये बात सामने निकलकर आई कि ये नारे उत्तरी दिल्ली की दीवारों पर लिखे गए हैं। मालूम हो, इससे पहले पन्नू ने जी -20 समिट के दौरान भी भारत पर हमले की धमकी दी थी। इस दौरान दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे पाए गए थे।

पन्नू ने दी भारत पर हमले की धमकी

बता दें , पन्नू अपने वीडियो में कहता नजर आ रहा है कि,”दिल्ली बने खालिस्तान”, साथ ही उसने दावा किया है कि कनाडा से खालिस्तान समर्थक दिल्ली पहुंचे हैं और संसद उनके मिशन का हिस्सा था। पन्नू ने वीडियो में यह भी कहा है कि निज्जर की हत्या के जिम्मेदार पीएम मोदी हैं। निज्जर की हत्या का बदला सिख फॉर जस्टिस लेगा। हमारा टारगेट आईसीसी वर्ल्ड कप मैच होगा।

also read ; राजकोट में स्पिन के आगे टीम इंडिया का सरेंडर, ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन से हराया

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular