होम / खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मसाल 10 मई को पहुंचेगी गुरुग्राम

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मसाल 10 मई को पहुंचेगी गुरुग्राम

• LAST UPDATED : May 7, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

धरातल स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में पांच पारंपरिक खेल जोड़े गए हैं। ये 5 पारम्परिक खेल गतका, थांग-टा, कलरीपायट्टू, मलखंब और योगासन हैं। पहली बार ये खेल खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में खेले जाएंगे। इनकी प्रतियोगिताएं होंगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्ज 2021 के लिए शनिवार को पंचकूला से शुरू की गई मशाल यमुनानगर, कैथल होते हुए 10 मई मंगलवार को गुरुग्राम पहुंचेगी।

पांच शहरों में आयोजित होगा यह खेल

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन पांच शहरों पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, शाहबाद और दिल्ली में चार जून से शुरू होगा, जो 13 जून तक चलेगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरूआत सन 2018 में हुई थी और पहला आयोजन नई दिल्ली में हुआ था। उस समय इन खेलों को खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के नाम से जाना जाता था। इसके बाद सन 2019 में महाराष्ट्र के पूना में इन खेलों का आयोजन हुआ। सन 2020 में आसाम के गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया था। सन 2018 में दिल्ली में हुए इन खेलों में 102 मेडल जीतकर हरियाणा पहले स्थान पर रहा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 कोविड-19 के कारण होता रहा स्थगित

सन 2019 में पूना में हुए खेलों में 178 मेडलों के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा, पहला स्थान महाराष्ट्र को मिला, जिसने 228 मेडल जीते। सन 2020 में गुवाहाटी में हुए खेलों में भी 200 मेडल के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा, जबकि 256 मेडल जीतकर महाराष्ट्र ने पहला स्थान बरकरार रखा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 कोविड-19 के कारण बार बार स्थगित होते रहे और अब इनका आयोजन 4 से 13 जून तक हो रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मुख्य रूप से अंडर 17 और अंडर 21 के आयु वर्गों में खिलाड़ी भाग लेते हैं, लेकिन इस बार अंडर 18 आयु वर्ग ही रखा गया है।

ये भी पढ़े तजिंदर पाल बग्गा मामले में पंजाब पुलिस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox