होम /  खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के तहत गुरुग्राम में हुआ राहगिरी कार्यक्रम

 खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के तहत गुरुग्राम में हुआ राहगिरी कार्यक्रम

• LAST UPDATED : May 12, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत खेलो इंडिया यूथ गेम्स को प्रमोट करने को लेकर राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राहगिरी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम पर आधारित गतिविधियां आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मेयर मधु आजाद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा भी उपस्थित रहे।

खेलो इंडिया थीम गीत के साथ ही राहगीरी में सजाया गया था सांस्कृतिक मंच

Khelo India Youth Games-2021

नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान कुश्ती, कबड्डी, योग, ताईक्वांडो, तीरंदाजी, हॉकी व बॉक्सिंग आदि खेलों के लाइव डेमो भी लोगों को दिखाए गए। राहगिरी के अन्य कार्यक्रम योगा, जुम्बा, साइकिलिंग, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि भी आयोजित करवाई गई। साथ ही खेलो इंडिया थीम गीत के साथ राहगीरी में सांस्कृतिक मंच भी सजाया गया था। कार्यक्रम में बच्चे, बूढ़े हो या जवान सभी मौज-मस्ती करते दिखाई दिए। इस अवसर पर लोगों को योग क्रियाएं भी करवाई गई और योग आसनों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में उन्हें अवगत करवाया गया। श्री गुरुद्वारा सिंह सभा सब्जी मंडी की ओर से गतका की प्रस्तुति का भी लोगों ने खूब आनंद उठाया। इस प्रस्तुति में कलाकारों ने हैरत अंगेज कारनामें दिखाए।

लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर उठाया लुत्फ

इस दौरान लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी जमकर लुत्फ उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गुरुनानक पब्लिक स्कूल की छात्राओं के गिद्दा की आकर्षक प्रस्तुति दी। राहगिरी कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय स्तर की झज्जर की खिलाड़ी वर्षा ने खेलो इंडिया के थीम एंथम पर जिमनास्टिक प्रदर्शन किया। द वॉरीयर्स इंडिया फाउंडेशन ने हैरतंगेज करतबों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में योगा, पेंटिंग प्रतियोगिता, जुम्बा तथा साईकिलिंग के अलावा अन्य गतिविधियां भी आयोजित करवाई गई थी। इस अवसर पर लोगो के मनोरंजन के लिए सिग्नेचर सेक्शन भी बनाया गया था।

राहगिरी में लोगों ने सेल्फी पॉइंट पर भी जमकर सेल्फी ली। खेलो इंडिया के लोगो यानि प्रतीक चिन्ह वाली जर्सी का भी प्रदर्शन किया गया। यही नहीं, दर्शकों को अपने घर का कचरा अलग अलग करने के लिए भी एक लघु नाटिका के माध्यम से प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एडीसी विश्राम कुमार मीणा, खेल विभाग के उपनिदेशक गिरिराज सिंह, जिला खेल अधिकारी संधुबाला, सभी खेलों के प्रशिक्षक, राहगिरी फाउंडेशन से सारिका पांडा, गुरुद्वारा सिंह सभा सब्जी मंडी से गगन सिद्धु, गुरुनानक पब्लिक स्कूल से श्रीमती लोकेश चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे नगर निगम के टीचर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox