Categories: Delhi

सीएम केजरीवाल का दावा झूठा, पानी को लेकर हो रही हत्याएंः चै अनिल

आज समाज नेटवर्क, नई दिल्ली। killings are taking Place over Water दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चै0 अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुफ्त पानी देने की योजना पोल वसंत कुंज झुग्गी झौपड़ी में पानी की किल्लत के कारण हुई महिला की हत्या ने खोल दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल संकट गहरा गया है जिसके कारण लोगों में आपसी विवाद के चलते दिल्ली में अपराध बढ़ रहे हैं और लोगों की जाने जा रही है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल दिल्लीवालों को प्रतिमाह 20000 लीटर मुफ्त पानी देने का दावा कर रहे है जबकि सच्चाई यह है कि स्लम कलस्टर व झुग्गी झौपड़ियों में पानी की कोई सुविधा नही है, जिसके लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है।

मूलभूत सुविधाऐं देने में दिल्ली सरकार विफल

चै0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल सरकार दिल्ली में मूलभूत सुविधाऐं देने में पूरी तरह विफल रही है, उनके लिए कोई सार्थक योजनाएं नही बनाई है सिर्फ खोखली घोषणा करके केजरीवाल दिल्ली वालों को भ्रमित कर रहे है, उनका पूरा ध्यान पंजाब में राजनीति करने पर लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने सभी दिल्लीवासियों को मुफ्त स्वच्छ पानी मुहैया कराया था और सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015 तक प्रति व्यक्ति 50 गैलन पानी उपलब्ध था जो वर्ष 2021 में घटकर 45 गैलन रह गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण घाटा करोड़ों में बढ़ा है।

सरकार की योजनाओं और नीतियों पर प्रश्न चिन्ह लगाता killings are taking Place over Water

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चै0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम की निगरानी होने के बावजूद एक बार फिर भलस्वा लैंडफिल में भीषण आग सरकार की योजनाओं और नीतियों पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। भलस्वा लैंडफिल में लगी भयानक आग से नजदीकी क्षेत्रों में भीष्ण गर्मी में प्रदूषण का स्तर खतरनाक से भी अधिक स्तर पर पहुच गया है और तापमान असहनीय हो गया है, जिसके कारण आसपास के गांव के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है, लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

सरकार की लापरवाही आग लगने की घटनाऐं हो रही

चै0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम और केजरीवाल सरकार की लापरवाही के कारण औखला, गाजीपुर और भलस्वा लैंडफिलों पर लगातार आग लगने की घटनाऐं हो रही है, जो अरविन्द केजरीवाल के दिल्ली मॉडल के प्रदूषण नियंत्रण की पोल खोलता है। उन्होंने कहा कि राजधानी में वायु प्रदूषण पहले ही खतरे के स्तर से उपर रहता है फिर लैंडफिलों पर आग जहरीले धुंए के कारण लोगों का जीना दूभर हो रहा है।

काम सिर्फ दस्तावेजों में दिख रहे killings are taking Place over Water

चै0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम और केजरीवाल सरकार की पर्यावरण विभाग द्वारा औखला लैंडफिलों का कूड़ा संशोधित करने पर करोड़ो रुपये खर्च किए है परंतु औखला, गाजीपुर, भलस्वा लैंडफिलों पर कूड़े के पहाड़ कम होते नही दिख रहे है। सच्चाई यह है कि भ्रष्टाचार के कारण काम सिर्फ दस्तावेजों में रहे है, वास्तविकता आग लगने पर उजागर हो जाती है क्योंकि इस साल तक आग लगने की 5 घटनाऐं हुई है जबकि पिछले साल इसी अवधि में आग लगने की 16 घटनाऐं हुई थी जिनमें 12 भलस्वा लैंडफिल साईट और 4 गाजीपुर लैंडफिल में हुई थी। कहा कि दिल्ली नगर निगम और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व उनके मानसिकता की संकुचित मानसिकता यह है कि जमीनी हकीकत से दूर कार्य को अंजाम देने की बजाय सिर्फ खोखली बयानबाजी करते हैं।
Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago