Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiKisan Andolan: किसान आंदोलन के चलते पुलिस ने इन रूटों में किया...

Kisan Andolan: किसान आंदोलन के चलते पुलिस ने इन रूटों में किया बदलाव, पढ़े ट्रैफिक एडवाइजरी

India News(इंडिया न्यूज़), Kisan Andolan: किसान आंदोलन के चलते पुलिस ने दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल आने-जाने वाले रूटों में बड़ा बदलाव किया है। इसके साथ ही जिलों में 11 फरवरी से 13 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। हरियाणा के किसानों के दिल्ली मार्च के चलते अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। इन जिलों में रविवार सुबह 6 बजे से तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। किसान आंदोलन के चलते पुलिस ने रूटों में किया बदलाव, पढ़े ट्रैफिक एडवाइजरी।

पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर (Kisan Andolan)

किसानों के इस आंदोलन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश आने-जाने वाले रूटों में बदलाव किया है। आपको बता दें कि दिल्ली से चंडीगढ़ और हिमाचल जाने के लिए शाहाबाद से साहा-पंचकूला रूट तय किया गया है। इसके अलावा पंचकुला से यमुनानगर, लाडवा, इंद्री, करनाल रूट भी बनाया गया है। ऐसे में अगर कोई घर छोड़ने की सोच रहा है तो एडवाइजरी जरूर पढ़ें।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

हरियाणा पुलिस ने किसान आंदोलन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला/रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरूक्षेत्र या फिर पंचकुला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री/पिपली, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री करनाल, इंद्री/पिपली, यमुनानगर, पंचकुला या कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, बरवाला, रामगढ़ होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। लोगों को किसी भी असुविधाजनक स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने और यातायात एवं सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में सभी रेंज एडीजीपी/आईजीपी, पुलिस कमिश्नर और जिलों के एसपी। दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रभावित जिलों खासकर अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा में यातायात मार्गों को अस्थायी तौर पर बदलने की तैयारी हो चुकी है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular