Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiKisan Mahapanchayat: जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत आयोजन आज, दिल्ली के सभी बॉर्डरों...

Kisan Mahapanchayat:

नई दिल्ली: आज जंतर-मंतर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने महापंचायत करने का एलान किया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर महापंचायत की अनुमति प्रदान नहीं की है। ऐसे में किसानों का क्या रुख रहेगा ये अभी तय नहीं है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अनुमति नहीं दी जाने की वजह से किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। लेकिन जो किसान नई दिल्ली में पहुंच गए हैं वह जंतर-मंतर पर जा सकते हैं। किसानों के रुख को देखते हुए सुबह ही दिल्ली पुलिस अपनी रणनीति तय करेगी।

दिल्ली की सभी सीमाओं पर लगे बैरिकेड

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किसानों ने महापंचायत करने के लिए अनुमति मांगी थी। नई दिल्ली जिला पुलिस ने जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति प्रदान नहीं की है। इसलिए किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। बॉर्डरों पर बैरिकेड लगाए गए हैं। किसानों को प्रवेश नहीं मिलेगा। दिल्ली के साथ-साथ नई दिल्ली के बॉर्डर को भी रविवार रात से ही सील कर दिया गया है। किसानों और उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों को नई दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। नई दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर बैरिकेड लगे हुए हैं। चेकिंग होने के बाद ही लोगों को दिल्ली में प्रवेश मिल रहा था। पूरी दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रहने का आदेश है।

अभी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुछ किसान व किसान नेता नई दिल्ली में पहुंच गए हैं। ये गुरुद्वारे व धार्मिक जगहों पर रूके हुए हैं। इन किसानों को जंतर-मंतर पर आने की अनुमति दी गई है। बता दें कि तय सीमा से अधिक किसानों को जंतर-मंतर पर इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसानों का रुख अभी साफ नहीं है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से रविवार देर रात तक कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले थे।

नई दिल्ली में कई रास्तों पर होगा भारी ट्रैफिक

किसान नेताओं ने महापंचायत करने के लिए ट्रैफिक पुलिस से इजाजत नहीं मांगी है। इसके बावजूद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का अनुमान है कि करीब चार से पांच हजार की संख्या में किसान जंतर-मंतर पर आ सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नई दिल्ली जिले के डीसीपी आलाप पटेल ने जानकारी दी कि महापंचायत के कारण टॉलस्टॉय मार्ग, संसद मार्ग, बाहरी सर्किल कनॉट प्लेस से विंडसर प्लेस तक जनपथ, बाहरी सर्किल कनॉट प्लेस, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग व पंडित पंत मार्ग पर ट्रैफिक सुबह 10:00 बजे से लेकर देर शाम तक भारी रह सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि या तो लोग पहले ही अपनी यात्रा तय करे लें या फिर नई दिल्ली की तरफ आने से बचें।

ये भी पढ़ें: किसान मोर्चा कल करेगा जंतर-मंतर में कूच, दिल्ली पहुंचने का सिलसिला तेज

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular