होम / जीभ पर चाकू, पैर में पायल, दुपट्टे से ढका चेहरा… जानें, दिल्ली में पकड़े गए बहरूपिये बाबा की क्राइम कथा

जीभ पर चाकू, पैर में पायल, दुपट्टे से ढका चेहरा… जानें, दिल्ली में पकड़े गए बहरूपिये बाबा की क्राइम कथा

• LAST UPDATED : October 12, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली स्थित द्वारका में खुद को ‘भगवान’ बताने वाले ढोंगी बाबा के खिलाफ तीन महिलाओं ने रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, इस बहरूपिये बाबा का नाम विनोद कश्यप है। बताया जा रहा 30 वर्षीय ढोंगी बाबा के यूट्यूब में 34.8 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली में पकड़े गए बहरूपिये बाबा की क्राइम कथा।

ऐसे रूप धारण कर करता है छलावा

सामने आई तस्वीरों के अनुसार, कभी जीभ पर चाकू रखे, तो कभी पैरों में पायल छनछनाते हुए विनोद कश्यप चमत्कार के नाम पर लोगों के सामने वाहियात हरकतें करता है। यही नहीं वह, अपने बालों को हवा में जोर-जोर से लहराता है। तो भी जीभ निकालकर लोगों के सामने चिल्लाता है। इस दौरान वह लोगों को कहता है कि ‘मुझ पर भगवान की कृपा है। मैं तुम्हारे सारे दुख दूर कर दूंगा…’

ऐसे हुआ विनोद कश्यप के ढोंग का पर्दाफाश

मिली जानकारी के अनुसार, बहरूपिया विनोद कश्यप के खिलाफ सबसे पहले गाजियाबाद के लोनी की 3 महिलाओं ने द्वारका थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। फिर उसकी गिरफ्तार हुई। इसके बाद इसके कुकर्मों का शिकार हुईं अन्य कई महिलाएं सामने आईं। उन्होंने भी यही जानकरी दी कि बाबा ने उन्हे भी अपने झांसे में लेकर उनसे रेप किया। उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे लाखों रुपये भी ऐंठे।

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई महिलाओं ने बताया है कि ढोंगी को पैसे देने के लिए उन्हें अपने गहने तक बेचने पड़ गए। उनका यह भी कहना है कि वे लोग चाह कर भी बाबा का कुछ नहीं कर पाते थे। उन्हें लगता था कि बाबा कहीं उन्हें ही न फंसा दे।

also read ; Aishwarya Rai: क्या चल रही है ऐश्वर्या और जया के बीच तकरार? बहू ने अमिताभ के जन्मदिन पर दिखाए तेवर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox