Monday, July 8, 2024
HomeDelhiजानें, आज सोमवार राजधानी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

India News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली में मौसम के मिजाज ने करवट ली है। पिछले सप्ताह खासकर वीकेंड पर गर्मी से राहत दिलाने वाली बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिला। आज यानि सोमवार (18 सितंबर) को मौसम विभाग ने दिन भर बादल छाए रहने और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

शाम को मौसम ले सकता है करवट

IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में आज सुबह का तापमान 26°C है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 29°C जैसा महसूस किए जा सकता हैं। मौसम बिभाग के मुताबिक, दिल्ली में सुबह बारिश की संभावना 0% है, और हवा की गति 11km/h रहेगी। जबकि, यहां आज’ शाम का तापमान 32°C तक पहुंच जाएगा। शाम के समय बारिश की संभावना 84% है, साथ ही हवा की गति 19km/h रहने का अनुमान है।

also read ; पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता ; राहुल, केजरीवाल समेत इन नेताओं दी बधाई

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular