Delhi

जाने पतंगबाजी का रोचक इतिहास; कैसे पुरानी दिल्ली की रगों में रमा एक मुगल शासक का शौक

India News (इंडिया न्यूज), Interesting Story Behind Kite Flying Pursuit, नई दिल्ली: आसमां में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें वैचारिक स्वतंत्रता का एहसास कराती हैं। अगर बात करें दिल्ली की तो यहाँ एक खास प्रचलन है, वह है स्वतंत्रता दिवस को ‘सुबह तिरंगे को सलाम और सायं काल को आसमां में तिरंगे रूप में रंगी पतंगों को उड़ाकर आजादी की खुशी मनाना है’। यहाँ के लोगों को कैसे लगा यह शौक व चसका, आज हम इसी विषय पर बात करेंगे।

बता दें आपको कि हैं पतंगबाजी का इतिहास लगभग 2 हजार साल पुराना है। चीन में इसकी सबसे पहले शुरुआत हुई और उस समय पतंग को संदेश भेजने के लिए भी उपयोग में लाया गया था। अगर बात करें भारत की तो यहां पर पतंग को चीनी यात्री फाह्यान और ह्वेनसांग यानि सन 402 में चंद्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल के दौरान लेकर आए थे। इसके बाद से मुगल बादशाह शाहजहां ने यमुना किनारे खुले मैदान में पतंगबाजी की प्रतियोगिता करायी थी कि कौन, आसमान में सबसे ऊंची पतंग उड़ा सकता है। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग लिया था। बताते हैं कि तभी से यहां प्रत्येक वर्ष पतंग उड़ाने का चलन बन गया है, मानो अब लोगों में खुशी का इजहार करने का एक बहाना मिल गया हो। तभी से लगातार धीरे-धीरे इस नए खेल व रूचि के रूप में पतंगबाजी लोगों के घरों में पहचान बनाने लग गई है और उसके बाद से पुरानी दिल्ली में पतंगबाजी हर उत्सव का हिस्सा बन गई है।

कभी इश्क की कहानी तो कभी युद्ध के मैदान में संदेश वाहक बनी कैसे ये पतंग

इतिहासकार अमित राय जैन बताते हैं कि वक्त के साथ चीजें नए दौर में जरूर पहुंच जाती हैं, पर पहले युद्ध के मैदान में एक-दूसरे को संदेश देने की प्रथा में भी पतंग का उपयोग होता था। असल में आमने-सामने की लड़ाई में इस नियम को माना जाता था। इसमें एक तो संदेशवाहक की जान का खतरा नहीं होता था, वहीं दूसरा दुश्मन तक अपनी बात पहुंचाने का ये आसन तरीका था।

पतंग का इस काम में भी इस्तेमाल होता था

ऐसा इतिहासकार मानते है कि चीन के लेखों में, इस बात का जिक्र किया गया है कि 549 ईसवी में कागज की पतंगों को उड़ाया जाने लगा था। असल में उस समय कागज से बनी पतंग को बचाव अभियान, संदेश भेजने के रूप में उपयोग किया जाता था।साथ ही मध्ययुगीन चीनी स्रोतों में लिखा मिलता है कि पतंगों को पैमाइश, हवा के परीक्षण, सिग्नल भेजने और सैन्य अभियानों के संचार के लिए भी उपयोग किया जाता था। यह माना जाता है कि सबसे पहली चीनी पतंग चपटी और आयातकार हुआ करती थी, बाद में पतंगों में बदलाव समय दर समय आते रहे हैं।

Also Read; IIT Delhi; विद्यार्धियों का बोझ और तनाव कम करने के लिए लिया अहम फैसला,…

India News Delhi Team

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

6 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

6 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

6 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

6 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

6 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

6 months ago