होम / Kumar Vishwas’s tweet कुमार विश्वास ने पंजाब के भगवंत मान के खिलाफ किया टवीट

Kumar Vishwas’s tweet कुमार विश्वास ने पंजाब के भगवंत मान के खिलाफ किया टवीट

• LAST UPDATED : April 20, 2022

इंंडिया न्यूज, नई दिल्ली : 

Kumar Vishwas’s tweet : पंजाब पुलिस आज सुबह कवि व आम आदमी पार्टी के बागी नेता डॉ. कुमार विश्वास के घर छानबीन करने के लिए पहुंची। जिसके बाद कुमार विश्वास ने केजरीवाल को निशाना बनाते हुए पंजाब के मौजुदा मुख्यमंत्री भगवंत मान को खुली चेतावनी दे डाली।

Kumar Vishwas's tweet

विश्वास ने ट्वीट कर लिखा (Kumar Vishwas’s tweet)

Kumar Vishwas's tweet

कुमार विश्वास ने ट्वीट के जरिए कहा की, सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।

कुमार विश्वास ने केजरीवाल को बताया था आतंकी

Kumar Vishwas's tweet

जब पंजाब में चुनाव हो रहे थे तब कुमार विश्वास के कई ऐसे बयान थे जो उन्होंने केजरीवाल और पार्टी के विरूद्ध दिए थे जो काफी सुर्खियों में भी रहे थे और खासा बवाल भी हुआ था। उन्होंने आम आदमी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने देश को टुकड़ों में बांटने की बात की थी। उन्होंने केजरीवाल से इस पर जवाब भी मांगा था। जवाब में केजरीवाल ने लिखा था की वह स्वीट आतंकी है जो लोगों के लिए अस्पताल और स्कूल खुलवाता है। केजरीवाल ने कहा था हां मैं आतंकी हुं अगर मैने ये काम गलत किए।

पंजाब पुलिस ने कई नेताओं के खिलाफ किया केस दर्ज

Kumar Vishwas's tweet

पंजाब पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ लगातार केस दर्ज कर रही है। कुमार विश्वास से पहले अभी तक पंजाब पुलिस ने दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज हो चुके हैं।

Read More : Jahangirpuri Violence Cases : जहांगीरपुरी हिंसा मामले पर सुर्पीम कोर्ट ने लगाई रोक, कई अधिकारियों ने निर्देश का किया उल्लंघन

Also Read : Archery Tournament : तीरंदाजी टूनार्मेंट में श्वेता सिंह करेंगी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox