Delhi

Lal Krishna Advani: आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर नेताओं ने दी बधाई, योगी बोले प्रेरणा के स्रोत

India News(इंडिया न्यूज़), Lal Krishna Advani: बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (3 फरवरी) को इसकी घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इस आर्टिकल में जाने आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर नेताओं ने क्या बोला?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा, ‘हम सभी के प्रेरणास्रोत और देश के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय अत्यंत हर्ष और उल्लास लेकर आया है। राजनाथ ने आगे कहा कि आडवाणी जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान कई भूमिकाओं में देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उन्होंने अपनी विद्वता, संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमताओं से देश एवं लोकतंत्र को मजबूत किया है। भारत रत्न पुरस्कार मिलना हर भारतीय के लिए खुशी की बात है। मैं इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं और आडवाणी जी को बधाई देता हूं।’

देश को राष्ट्रवाद से जोड़ा- मुख्तार अब्बास नकवी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘हम सभी बहुत खुश हैं। तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए उन्होंने देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का झंडा फहराया। उन्होंने देश को राष्ट्रवाद से जोड़ा। नकवी ने आगे कहा, ‘उनका व्यक्तित्व पूरे देश के लिए एक सबक और संदेश है – खासकर उनके लिए जो आज भी सामंतवाद की राजनीति के सूत्रधार बने हुए हैं।

देश के पुनर्निर्माण में निभाई अहम भूमिका:गडकरी

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘देश के वरिष्ठ नेता और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न की घोषणा अत्यंत सुखद और आनंददायक है। आजादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में आडवाणी जी की अहम भूमिका रही है। राजनीति में शुचिता की जीती जागती मिसाल हैं आडवाणी जी। मैं आडवाणी जी को ‘भारत रत्न’ घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं और आडवाणी जी के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करता हूं।

देश के लिए गौरव की बात: माणिक साहा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह देश के लिए गर्व की बात है। आडवाणी जी के व्यक्तित्व की महानता को समझने के लिए व्यापक दृष्टिकोण आवश्यक है। वे हर उस संघर्ष में भागीदार रहे हैं जिसने हम राष्ट्रवादियों को पहचान दी है। समस्त त्रिपुरावासियों की ओर से आदरपूर्वक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आडवाणी हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्रोत: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आडवाणी को प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत और पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय उनकी दशकों की सेवा, सार्वजनिक जीवन में प्रतिबद्धता को मान्यता देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में उनके अथक प्रयास हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा का स्रोत हैं। आदरणीय आडवाणी जी को हार्दिक बधाई।

ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago