होम / Lawrence Bishnoi Case: दिल्ली में व्यापारियों के घर पर की फायरिंग, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार , लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हैं संपर्क

Lawrence Bishnoi Case: दिल्ली में व्यापारियों के घर पर की फायरिंग, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार , लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हैं संपर्क

• LAST UPDATED : September 23, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)Lawrence Bishnoi Case: दिल्ली पुलिस ने दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया  है, उन दोनों का नाम दीपांशु उर्फ मोनू और मोइनुद्दीन उर्फ सलमान है। दोनों आरोपी सलमान त्यागी गैंग के है। काला जठेड़ी, सलमान त्यागी, नरेश सेठी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हिस्सा है।

फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

पुलुिस ने इस मामले के तय तक जाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। फुटेज में दोनों आरोपी की पहचान हो गई।  पूछताछ के दौरान इन दोनों ने बताया अक्सर सलमान त्यागी से मिलने के लिए जेल में जाते थे। सलमान त्यागी ने अंदर से ही जानकारी दी थी की हथियार कहा से मिलेंगे , जिसके बाद इन दोनों आरोपी ने सलमान त्यागी के कहने पर घटना को अंजाम दे दिया।

लॉरेंस गैंग जुड़ा हुआ है सलमान त्यागी 

इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी दिल्ली के मंडोली जेल में बंद सलमान त्यागी के इशारे पर काम करते थे। सलमान त्यागी पहले नीरज बवानिया गैंग के साथ जुड़ा हुआ था , त्यागी पिछले कुछ वक्त से काला जठरी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया है, उसके कहने पर आरोपी व्यापारियों को धमकी देकर उनसे उगाही का धंधा करते थे।

इसे भी पढ़े:Taziya Julus Traffic: ताजिया जुलूस के चलते दिल्ली में आज बंद रहेंगे कई रास्ते, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox