Monday, July 8, 2024
HomeDelhiLeopard in Delhi: दिल्ली में अभी तक मौजूद है तेंदुआ! घर से...

Leopard in Delhi: दिल्ली में अभी तक मौजूद है तेंदुआ! घर से निकलने में डर रहे लोग

India News(इंडिया न्यूज़), Leopard in Delhi: रविवार को भी दक्षिणी दिल्ली के फार्म एरिया में घुसे तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। वन विभाग और पुलिस की टीम ने सुबह से शाम तक जंगल की खाक छानी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

वहीं, रविवार की रात इलाकों में घूमने से हजारों लोगों की जान को खतरा है। जंगल के पास जहां चिड़ियाघर स्थित है वहां चार बेस हाउस हैं। रात को चारों के घर में शादी समारोह हुआ। शनिवार सुबह सैनिक फार्म क्षेत्र में एक तेंदुआ देखा गया इस दौरान तेंदुआ ने विभाग के एक कर्मचारी समेत दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। रविवार सुबह ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। विभाग के अधिकारियों ने खोजबीन की है। हालांकि, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए एक टीम जुटाई जा रही है।

शादी समारोह में देहशत (Leopard in Delhi)

तेंदुए ने शनिवार देर शाम एक तीसरे व्यक्ति पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। उसने उस व्यक्ति के सिर पर हमला किया।

वन विभाग ने पिंजरे का इस्तेमाल किया

वन विभाग की टीम ने जंगल में कई पिंजरे लगाए थे। लगभग 20 किलो मटन को पिंजरे में रखा गया था ताकि तेंदुआ अंदर फस सके। जब सुबह टीम के सपोर्ट ग्रुप के अंदर से सारा मटन गायब हो गया। जब आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ड्रोन का इस्तेमाल कर उसे ढूंढ़ने की कोशिश की गई।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular