Friday, July 5, 2024
HomeDelhiदिल्ली में फिर LG और केजरीवाल आमने -सामने : मुख्य सचिव के...

India News (इंडिया न्यूज) : दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने आज यानि बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पीसी में आतिशी ने दिल्ली सर्विस बिल को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया । मंत्री आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये बिल दिल्ली सरकार की सभी शक्तियों को केंद्र के हिसाब से चलाता है। जैसा की आप सभी लोग देख रहे हैं कि दिल्ली में संविधान की छज्जियां उड़ रही हैं। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दरम्यान कहा कि केंद्र सरकार एक ऐसा कानून लेकर आई है। जो दिल्ली सरकार की सारी ताकत को छिन लेता है। जो हमारे देश के संविधान ने एक लोकतंत्र बनाया। लोकतंत्र का क्या मतलब है। जो लोगों के जरिए जाना जाता है। जो यह बिल है। चुनी हुई सरकार के प्रति अफसरों की जवाबदेही को खत्म कर देता है।

मुख्य सचिव के बाद अब इस अफसर ने नहीं माना आदेश

आतिशी ने आगे पीसी में कहा कि कुछ दिन पहले मैं एक चिट्ठी मुख्य सचिव नरेश कुमार की लेकर आई थी। जिसमें उन्होंने 10 पेज की चिट्ठी में कहा था कि वह दिल्ली की चुनी हुई सरकार के मंत्री के आदेश नहीं मांगेंगे। वह पहला परिणाम था। किस तरह से अफसरों ने चुनी हुई सरकार के मंत्रियों की बात मानने से साफ मना कर दिया। आतिशी ने आरोप लगाया कि बाद में अन्य सचिव कहने लगे कि हम तो उनका आदेश नहीं मानेंगे। ऐसे में दिल्ली में काम कैसे होगा। जहां फाइनेंस सेक्रेटरी ने इस 40 पेज के चिट्ठे को भेजकर मेरे द्वारा भेजे गए आदेश को मानने से मना कर दिया। प्रिंसिपल सेक्रेटरी फाइनेंस सतीश चंद्र वर्मा ने मुझे यह चिट्ठी भेजी है। जिन्होंने दिल्ली सरकार के आदेश को मानने से इंकार कर दिया है।

आतिशी के आरोपों के बाद सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

आतिशी के ट्वीट के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा पर निशाना साधा। अफसरों के आदेश नहीं मानने पर केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली सर्विसस बिल चुनी हुई सरकार के आदेश के खिलाफ इन आधिकारियों की खुली बगावत है। आगे उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए पूछा कि अधिकारी दिल्ली सरकार के मंत्रियों के आदेश नहीं मान रहे हैं। क्या किसी देश या राज्य में ऐसा हो रहा है। जहां मंत्री के आदेश को अधिकारी नहीं मान रहे हैं? भाजपा क्या चाहती है?

also read ; ‘अरविन्द केजरीवाल पीएम उम्मीदवार नहीं’ ; मंत्री आतिशी ने प्रियंका कक्कर की मांग पर दिया स्पष्टीकरण

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular