होम / उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश को दिलाई शपथ

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश को दिलाई शपथ

• LAST UPDATED : June 28, 2022

इंडिया न्यूज, New delhi news। दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना ने मंगलवार को राज निवास में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली हाई कोर्ट के कई न्यायाधीश, दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ दिल्ली के मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त और दिल्ली सरकार और न्यायपालिका के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

केंद्र सरकार ने स्थानांतरित करने की जारी की थी अधिसूचना

बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट में स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी की थी। कानून और न्याय मंत्रालय ने 19 जून, 2022 को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी। न्यायमूर्ति शर्मा इससे पहले कर्नाटक हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं।

15 जनवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश किया गया नियुक्त

उन्होंने पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में सेवा की, जहां उन्हें 18 जनवरी 2008 को एक अतिरिक्त न्यायाधीश और 15 जनवरी 2010 को एक स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया। न्यायमूर्ति शर्मा विभिन्न विश्वविद्यालयों में अपने योगदान के लिए भी जाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों से जुड़े हुए हैं। वह राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय भोपाल के सलाहकार बोर्ड में भी हैं और उन्होंने कई शोध लेख और पत्र प्रकाशित किए हैं।

Also Read : दिल्ली को खूबसूरत बनाने के क्रम में एक रंग के होंगे लुटियंस जोन के फ्लाईओवर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox