Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiआज से दिल्ली के प्रगति मैदान में होगी ‘पुस्तकालय महोत्सव 2023’ की...

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली के प्रगति मैदान में आज शनिवार यानि 5 अगस्त से किताबों की दुनिया सजने जा रही है। संस्कृति मंत्रालय पहली बार पुस्तकालयों की बंद अलमारी से किताबों की विरासत को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए दो दिवसीय ‘पुस्तकालय महोत्सव 2023’ का आयोजन का शुभारम्भ करने जा रहा है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुस्तकालयों के विकास और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस अनूठे महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। वहीँ समापन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मौजूद रहेंगे।

‘पुस्तकालय महोत्सव से तय होगी पुस्तकालयों की रैंकिंग

संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने बताया कि विश्वविद्यालयों की तर्ज पर संस्कृति मंत्रालय पुस्तकालयों की रैंकिंग शुरू करने जा रहा है। इसमें 42 मापदंड तैयार किये गए हैं। महोत्सव के दरम्यान इसकी घोषणा की जाएगी। मंत्रालय सचिव के मुताबिक, इसमें पंचायतों के ग्रामीण पुस्तकालय, मोबाइल पुस्तकालय, जिला पुस्तकालय से लेकर राष्ट्रीय पुस्तकालय भाग ले सकेंगे। इस रैंकिंग के आधार पर पाठकों को पता चलेगा कि कौन सा पुस्तकालय किस लेबल का है। इस रैंकिंग से इंफ्रास्ट्रक्चर, पाठकों, किताबों की संख्या समेत अन्य सुविधाओं की आम लोगों को जानकारी मिलेगी।

पुस्तकालयों और संग्रहालयों में गहरा संबंध

संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने यह भी जानकारी दी कि रैंकिंग में जगह बनाने के लिए पुस्तकालय सुविधाओं में और बढ़ोतरी करेंगे और इसका सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुस्तकालय भावनात्मक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। इसलिए लोगों में पढ़ने की आदतों को पुनर्जीवित करना जरुरी है।

also read ; 25 फरवरी से दिल्ली के प्रगति मैदान में होगी विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular