Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiLip Colour: होंठों के रंग से मिलता है बीमारी का संकेत, जानें...

India News(इंडिया न्यूज़)Lip Colour: शरीर में कोई भी बीमारी होती है तो सबसे पहले शरीर में निशान के संकेत देते है, जिससे पता चल जाता है कि कोई बीमारी दस्तक देने वाली है। आज जानते है कि होंठ से कैसे पता करें की आपको कौन सी बीमारी ने घेर लिया है। होंठों के रंग का बदलना कई बातों का संकेत देता है। इन रंगों में लाल, जामुनी, सफेद और काला रंग शामिल है। होंठों का रंग का बदलना बीमारी का संकेत होता है।

जानें होठों के रंग का क्या मतलब है 

1. काले होंठ 

काले होंठ ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण होते हैं, इसके अलावा जो लोग सिगरेट पीते हैं उनके होंठों का रंग धीरे-धीरे काला दिखने लगता है।

2. पीले और सफेद होंठ 

अगर होंठों का रंग पीला या सफेद जैसा हो जाए तो इसका कारण एनीमिया हो सकता है। शरीर में खून की कमी होने पर होंठ सफेद दिखने लगते हैं। इसके अलावा ब्लड में बिलुरुबिन की मात्रा बढ़ने से होंठ का रंग पीला दिखने लगता है। कई बार वायरल इंफेक्शन के कारण भी होंठ पीले दिखने लगते है।

3. जामुनी होंठ

कई बार ज्यादा ठंड लगने पर होंठों का रंग जामुनी हो जाता है। दिल या फेफड़ों से जुड़ी कोई बीमारी होने पर होंठों का रंग जामुनी दिखने लगता है। इसके अलावा अगर पेट सही नहीं रहता है और पाचन की दिक्कत होती है तो ऐसे में भी होंठों का रंग जामुनी दिखने लगता है।

4. लाल होंठ 

होंठ अगर गुलाबी दिखने के बजाय ज्यादा लाल दिखें तो समझ जाना चाहिए कि आपको लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है। लीवर कमजोर होने पर होंठ का रंग लाल दिखने लगता है। इसके अलावा किसी एलर्जी के कारण भी होंठ का रंग लाल हो सकता है।

इसे भी पढ़े:Vishwakarma Puja 2023: क्यों मनाई जाती है विश्वकर्मा पूजा? किस शुभ मुहूर्त में भगवान की करें पूजा, जानें पुरी जानकारी

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular