Friday, July 5, 2024
HomeDelhiLiquor Scam Case: संजय सिंह का याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी...

Liquor Scam Case: संजय सिंह का याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

India News(इंडिया न्यूज़), Liquor Scam Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। गिरफ्तारी और रिमांड को अवैध बताने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक जवाब मांगा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को निचली अदालत में जमानत याचिका दाखिल करने को भी कहा है। शराब नीति मामले में आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को सलाह दी कि वह निचली अदालत में जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं।

संजय सिंह पर लगे है ये आरोप

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने आप नेता को झटका देते हुए कहा था कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वो नेता हो या आम नागरिक। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि संजय सिंह की गिरफ्तारी कानून के मुताबिक है। जांच के शुरुआती चरण में मामले में हस्तक्षेप की कोई जरूरत नहीं है।’ इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में संजय सिंह को ईडी ने 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपये लेने का आरोप भी लगाया है। संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी है। कोर्ट ने पूछा कि क्या संजय सिंह ने जमानत याचिका दायर की है या कुछ और। कोर्ट ने संजय सिंह को नियमित जमानत याचिका दाखिल करने को कहा है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular