Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiLiquor Scam: संजय सिंह को लगा बड़ा झटका, गिरफ्तारी के खिलाफ दायर...

India News(इंडिया न्यूज़), Liquor Scam: आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कथित शराब घोटाला मामले में सांसद संजय सिंह ने अपनी रिमांड और गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की थी। शुक्रवार को  कोर्ट ने खारिज कर दिया। अभी फिलहाल, उनके ऊपर ट्रायल कोर्ट का आदेश लागू रहेगा।

गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका खारिज

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। संजय सिंह ने ट्रायल कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई रिमांड को भी चुनौती दी थी। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई की।ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने अब समाप्त हो चुकी दिल्ली शराब नीति को तैयार और लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसका उद्देश्य कथित तौर पर कुछ शराब निर्माताओं, थोक और खुदरा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाना था।

कब किया संजय सिंह को गिरफ्तार

आपको बता दें राज्यसभा MP संजय सिंह को उनके आवास पर ED की तलाशी के बाद 4 अक्टूबर को ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। 5 अक्टूबर को उन्हें 10 अक्टूबर तक ED की हिरासत में भेज दिया गया था। MP संजय का रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी।

इसे भी पढ़े: Run Against Pollution: दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए चलाया गया…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular