होम / ड्राइंग रूम में बैठकर नहीं, बूथ पर सुनें मोदीजी के मन की बात : जेपी नड्डा

ड्राइंग रूम में बैठकर नहीं, बूथ पर सुनें मोदीजी के मन की बात : जेपी नड्डा

• LAST UPDATED : June 26, 2022

इंडिया न्यूज, Gurugram news। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि सभी को मन की बात कार्यक्रम बूथ पर सामुहिक रूप से सुनना चाहिए। इससे बूथ का सुदृढ़ीकरण होगा। यह कार्यक्रम ड्राइंगरूम में अकेले बैठकर सुनने का नहीं है, बल्कि सामुहिक रूप से बूथ पर बैठकर सुनने का है। वे रविवार को गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा के बूथ नंबर-338 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुननें पहुंचे।

आपातकाल देश के लोकतांत्रिक इतिहास में काला अध्याय

Listen To Mann Ki Baat At Booth

गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा अध्यक्ष ओपी धनखड़, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल।

 

मोदी ने आपातकाल की घटना को सांझा करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि भारत के जन-जन की मूल विचारधारा लोकतंत्र ही रही है। जिसने आखिरकार आपातकाल की तानाशाही को उखाड़ फेंका। मोदी ने कहा कि आपातकाल का विरोध करने वाले हजारों लोगों को जेल में लंबे समय तक बंदी बनाकर रखा गया था।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय मूल विचारधारा के कारण ही हम प्रजातांत्रिक हैं। इस तरह अब यही लोकतांत्रिक सोच आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में लगातार खुशहाल एवं विकसित होती जा रही है। नड्डा ने कहा कि अगर हम उजाला चाहते हैं, तो हमें अंधेरों को भी याद रखना होगा। इसलिए हमें आपातकाल को याद रखकर लोकतंत्र को लगातार मजबूत करने के लिए काम करना होगा।

मन की बात कार्यक्रम कार्य को एक्टिविटी में बदलने की देता है प्रेरणा

नड्डा ने कहा कि मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम कार्य को एक्टिविटी में बदलने की प्रेरणा देता है। इसलिए हम सभी को सामुहिक रूप से इस कार्यक्रम में उठाए गए सामाजिक विषयों पर चर्चा करने के साथ-साथ इन्हें अपने जीवन में भी उतारना चाहिए। नड्डा के कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी राजनीतिक बात नहीं की।

इसमें उन्होंने हमेशा जनजागरण और देश के समन्वित विकास की गहरी से गहरी बात की। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण, विज्ञान, ग्रामीण विकास, खेल कूद और नव निर्माण पर महीन से महीन चर्चा करते हुए इसे देश के जन-जन तक पहुंचाया। मन की बात हमें सामाजिक, आध्यात्मिक और जन जागरण की एक सामूहिक प्रेरणा देती है।

सामुहिक रूप से बूथ पर बैठकर ही मन की बात सुनें

उन्होंने कहा कि हम सब इसी तरह रविवार को सामुहिक रूप से बूथ पर बैठकर ही मन की बात सुनें। इससे पार्टी की और प्रधानमंत्री मोदी जी की विकसित सोच जन-जन में अधिक लोकप्रिय होगी। साथ ही इस तरह के आयोजन से हमारे बूथों का और सुदृढ़ीकरण भी होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश के मंत्री बनवारी लाल, सांसद सुनीता दुग्गल सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

Also Read : भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम ने उत्तराखंड में सुनी मोदी के मन की बात

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox