होम / Locksmith Absconding With Diamond Jewelry : लाजपत नगर में ताला बनाने वाला कारीगर डेढ़ करोड़ के हीरे के गहने लेकर फरार

Locksmith Absconding With Diamond Jewelry : लाजपत नगर में ताला बनाने वाला कारीगर डेढ़ करोड़ के हीरे के गहने लेकर फरार

• LAST UPDATED : March 16, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली 
Locksmith Absconding With Diamond Jewelry : लाजपत नगर थानाक्षेत्र में ताला-चाबी बनाने वाला एक कारीगर डेढ़ करोड़ के हीरे के गहने लेकर भाग गया। पीड़िता ने उसे घर के खराब तालों की मरम्मत के लिए बुलाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

लाजपत नगर फेज दो में सुमन सपरिवार रहती हैं। उनके घर के मेन गेट में लगा ताला काफी दिनों से जाम था और खुल नहीं रहा था। उन्होंने ताला-चाबी बनाने वाले कारीगर को बुलाया था। करीब डेढ़ घंटे में कारीगर ने ताला खोल दिया।

आलमारी का हैंडल बदलने के दौरान उड़ाया डेढ़ करोड़ के हीरे के गहने Locksmith Absconding With Diamond Jewelry

इसके बाद दूसरी अलमारी का हैंडल बदलने के बहाने उसने पास में ही रखी तिजोरी का ताला खोलकर करीब डेढ़ करोड़ के हीरे के गहने उड़ा लिए। आरोपित और औजार लाने के बहाने घर से गया, लेकिन वापस ही नहीं आया। आरोपित काफी देर तक नहीं लौटा तो शक होने पर पीड़िता ने अंदर जाकर देखा। उन्होंने देखा कि तिजोरी में रखे करीब डेढ़ करोड़ के गहने गायब हैं। इनमें पांच हार, कुछ चूड़ियां, अंगूठियां व पेंडेंट शामिल हैं।

Locksmith Absconding With Diamond Jewelry
वहीं, कालकाजी थाना क्षेत्र में गलियों में फेरी लगाकर ताला-चाबी ठीक करने वाले ने लाखों के सोने के गहने उड़ा दिए। मामला दर्ज कर लिया गया है। डीडीए फ्लैट निवासी अरुण देव (75) की एक अलमारी का ताला कई दिनों से खराब था। एक फेरीवाले को उन्होंने अपनी अलमारी दिखाई। बाद में उनकी अलमारी से गहने गायब हो गए। फेरीवाले पर शक है। (Locksmith Absconding With Diamond Jewelry)

Also Read :  Former Union Minister Sharad Yadav : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगलाhttps://indianewsdelhi.com/delhi/former-union-minister-sharad-yadav/

Also Read : Cricket New Rules 2022 गेंद पर सलाइवा लगाना हुआ बदं, जाने सभी नए नियमhttps://indianewsdelhi.com/sports/cricket-new-rules-2022/

Read More : Who Should Not Wear Pearl: इन लोगों को नहीं करना चाहिए मोती धारण हो सकता है नुक्सान

Read More : 10 Best Ways To Quit Smoking धूम्रपान छोड़ने के 10 बेहतरीन तरीके

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox