Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiLohri 2024: जानिए लोहड़ी का त्योहार कैसे मनाते हैं? पढ़ें इसका महत्व

Lohri 2024: जानिए लोहड़ी का त्योहार कैसे मनाते हैं? पढ़ें इसका महत्व

India News(इंडिया न्यूज़), Lohri 2024: लोहड़ी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली जैसे राज्यों के बड़े त्योहारों में से एक है। इस त्यौहार को सिख और पंजाबी समुदाय के लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। लोहड़ी का त्योहार हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। सिख समुदाय के लोग इस त्यौहार को बहुत धूमधाम से मनाते हैं और इस दिन अग्नि की परिक्रमा करते हैं। इस बीच अग्नि में गुड़, मूंगफली, गजक, पॉपकॉर्न आदि चढ़ाए जाते हैं। इसके बाद परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त, रिश्तेदार आदि मिलकर ढोल-नगाड़ों पर भांगड़ा और गिद्दा करते हैं और एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई देते हैं। आइए आपको बताते हैं कि यह त्योहार क्यों मनाया जाता है?

इस दिन करें ये काम (Lohri 2024)

लोहड़ी के दिन अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन गाय को उड़द की दाल और चावल खिलाने से रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिलती है। मान्यता है कि इस दिन गाय को उड़द की दाल और चावल खिलाने से घर की परेशानियों से राहत मिलती है।
लोहड़ी कैसे मनाई जाती है?

  1.  लोहड़ी के दौरान अलाव जलाने के बाद परिवार के सदस्य, दोस्त और अन्य करीबी लोग एक साथ आते हैं और आग की परिक्रमा करते हैं। परिक्रमा के दौरान तिल, मूंगफली, गजक, रेवड़ी, चिवड़ा आदि चीजें अग्नि को समर्पित की जाती हैं और बाद में इन्हें प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।
  2.  लोहड़ी के मौके पर लोग नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं। इसके बाद डांस जरूर किया जाता है। कई स्थानों पर ढोल बजाए जाते हैं। पुरुष और महिलाएं मिलकर भांगड़ा और गिद्दा करते हैं।
  3. लोहड़ी के अवसर पर कुछ विशेष पारंपरिक गीत गाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे के गले मिलते हैं और एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई देते हैं। नई बहुओं के लिए ये दिन और भी खास होता है। ये बातें लोहड़ी के त्योहार को बेहद खास बनाती हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular