Delhi

Lok Sabha Election 2024: भाजपा सांसद ने केजरीवाल को दी चुनौती, लोकसभा चुनाव को लेकर कही ये बात

India News(इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में एक बार फिर सियासी पारा चरम पर है। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच विभिन्न मुद्दों पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सीएम पर पलटवार किया है। प्रवेश वर्मा ने कहा की में अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं की वो दिल्ली में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़े। दिल्ली की जनता अब उनका असली चेहरा जान चुकी है। वह जल्द ही जेल जाने वाले हैं।

लोगों को गुमराह न करें सीएम (Lok Sabha Election 2024)

उन्होंने कहा की केजरीवाल जानता को गुमराह कर रहे हैं। वो समझ गए हैं कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा बीजेपी पर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। प्रवेश वर्मा ने कहा की में अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं की वो दिल्ली में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़े।

केजरीवाल जनता की नजरों में हुए बेनकाब

दिल्ली के सीएम को लोकसभा चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए। उन्हें मेरे खिलाफ ही चुनाव लड़ना चाहिए। सब साफ हो जाएगा कि जनता की नजर में उनकी हैसियत क्या है। उनका चेहरा बेनकाब हो गया है।

दिल्ली सीएम ने क्या कहा था?

शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी समझती है कि आम आदमी पार्टी उसकी राह में सबसे बड़ी चुनौती है। अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी जीत भी जाती है तो 2029 में आप बीजेपी को हरा देगी। साल 2015 में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आप ने 67 सीटें जीती थीं और बीजेपी को 3 सीटें मिली थीं। सरकार में आने के बाद बीजेपी के लोगों ने मुझे बहुत परेशान किया। साल 2020 में 70 में से 62 सीटें आप के खाते में आईं। बीजेपी को दिल्ली की हार पच नही रही हैं।

ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago