Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiLok Sabha Election 2024: डॉ. हर्ष वर्धन ने किया राजनीति से संन्यास...

Lok Sabha Election 2024: डॉ. हर्ष वर्धन ने किया राजनीति से संन्यास का ऐलान, चांदनी चौक सीट से नहीं मिला है टिकट

India News(इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के चांदनी चौक से वर्तमान सांसद डॉ. हर्ष वर्धन ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए दी है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार चांदनी चौक लोकसभा सीट से टिकट मिलने के कारण हर्ष वर्धन ने यह फैसला लिया है। इस बार बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चांदनी चौक सीट से प्रवीण खंडेलवाल को मैदान में उतारा है।

राजनीति से संन्यास का ऐलान (Lok Sabha Election 2024)

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आने के बाद राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद डॉ. हर्ष वर्धन ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इससे पहले पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर और झारखंड के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने बीजेपी की पहली लिस्ट आने से पहले ही सक्रिय राजनीति से हटने का आग्रह किया था। वहीं, अब सांसद डॉ. हर्ष वर्धन ने भी खुद को सक्रिय राजनीति से दूर करने का फैसला किया है।

पोस्ट कर दी जानकारी

डॉ. हर्ष वर्धन ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। डॉ. हर्ष वर्धन ने अपने तीस साल से अधिक के शानदार चुनावी करियर में सभी पांच विधानसभा और दो संसदीय चुनाव लड़े और सभी में भारी अंतर से जीत हासिल की। इनके अलावा वह पार्टी संगठन, राज्य और केंद्र सरकार में भी कई प्रतिष्ठित पदों पर रहे। अब मैं अपने काम पर वापस जाना चाहता हूं।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular