Saturday, July 27, 2024
HomeBreaking NewsLok Sabha Election 2024 Opinion Poll: दिल्ली की जनता के दिल में...

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: दिल्ली की जनता के दिल में क्या है? सामने आया ओपिनियन पोल

India News Delhi (इंडिया न्यूज),Lok Sabha Chunav 2024 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में माहौल बनने लगा है और ऐसे में सभी 543 सीटों पर जनता के रुझान को जानने के लिए इंडिया न्यूज (India News) ने एक ओपिनियन पोल किया है जिसके नतीजे आपके सामने हैं।

इंडिया न्यूज के ओपिनियन पोल के अनुसार, यदि अभी चुनाव होते हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) दिल्ली की कुल 7 लोकसभा सीटों में से 6 सीटें जीत सकता है,वहीँ विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाली I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी को (AAP) को एक सीट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है।

दिल्ली में किसको कितनी सीटें मिलने का अनुमान :

BJP- 6
AAP-1

दिल्ली में कब -कब होने हैं मतदान

वैसे तो देश भर में सात चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं। हालाँकि, दिल्ली की सभी 7 सीटों पर 25 मई को यानि छठे चरण में मतदान होगा। बता दें, दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों 2014 और 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular