होम / Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में कांग्रेस और AAP में बन गई बात, आज होगा सीट बंटवारे का एलान

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में कांग्रेस और AAP में बन गई बात, आज होगा सीट बंटवारे का एलान

• LAST UPDATED : February 24, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने भले ही पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया हो, लेकिन राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर गठबंधन लगभग तय हो चुका है। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही दोनों पार्टियों की ओर से की जाएगी। सीट बंटवारे के फॉर्मूले के तहत सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी यहां चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ सकती है।

सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय (Lok Sabha Election 2024)

आपको बता दें कि शुरुआत में आप ने कांग्रेस को केवल एक सीट की पेशकश की थी और उसके जवाब का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि, आखिरी दौर की बातचीत में 4:3 पर बात लगभग तय हो गई है। सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिम दिल्ली से चुनाव लड़ने पर सहमत हो गई है, जबकि आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सीटों से चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें कि पिछले दो चुनावों से दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी जीत रही है।

जानिए दिल्ली की सीटों का इतिहास

2019 के लोकसभा चुनाव में हर्ष वर्धन चांदनी चौक से सांसद हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से हंस राज हंस, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी सांसद हैं। हर्ष वर्धन 2014 से चांदनी चौक सीट से सांसद हैं। 2019 के चुनाव में उन्हें 52.94 फीसदी वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को हराया। पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर ने आप की आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को हराया। गौतम को 55.35 फीसदी वोट मिले। 2019 में नई दिल्ली सीट पर मीनाक्षी लेखी को 54.77 फीसदी वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के अजय माकन को हराया।

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox