Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiLok Sabha Election Results 2024: दिल्ली में आज NDA और INDIA दोनों...

Lok Sabha Election Results 2024: दिल्ली में आज NDA और INDIA दोनों की बैठक, सरकार बनाने की हलचल तेज

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को बहुमत मिल चुका है। एक बार फिर मोदी सरकार बनने की उम्मीद है। लेकिन इसके लिए नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की भूमिका अहम होगी। चुनाव नतीजों के बाद भी संकेत मिल रहे हैं कि बाजी अभी बाकी है। आज एनडीए और INDIA गठबंधन की अहम बैठकें हैं। इन बैठकों में अगली सरकार का खाका तैयार किया जाएगा। हालांकि, आज यह साफ हो जाएगा कि मोदी सरकार का दावा कितना मजबूत है और INDIA गठबंधन के खेल में कितनी गुंजाइश बची है?

INDIA की बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा किया है। वहीं, विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को राजधानी दिल्ली में एनडीए और INDIA दोनों की अलग-अलग बैठकें होने जा रही हैं। आपको बता दें कि एनडीए ने चुनाव में 292 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं विपक्षी गठबंधन ने 232 सीटों पर जीत दर्ज की है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार सुबह 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जीतन राम मांझी 12 बजे गया से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ताजा अपडेट सामने आया है कि तेजस्वी भी नीतीश कुमार की फ्लाइट से दिल्ली जा रहे हैं। दोनों की 10.40 बजे की फ्लाइट है।

ये भी पढ़े: PM Modi Journey: देखें पीएम मोदी का अबतक का राजनीतिक सफर, बनेंगे तीसरी बार…

INDIA की बैठक का अपडेट

आज INDIA की बैठक के लिए उद्धव ठाकरे दिल्ली नहीं जाएंगे। उद्धव ठाकरे की जगह संजय राउत बैठक में शामिल होंगे। आज उद्धव ठाकरे मातोश्री में अपनी पार्टी के विजयी उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए शरद पवार दिल्ली रवाना हो चुके हैं। सुप्रिया सुले भी उनके साथ हैं। डीएमके प्रमुख स्टालिन भी दिल्ली आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर आज शाम 6 बजे से इंडिया गठबंधन के प्रमुख की नेताओं बैठक होगी। 27 दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे जिनमें मुख्य रूप से राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, स्टालिन, सीताराम येचुरी, डी राजा, तेजस्वी यादव, अभिषेक बनर्जी शामिल होंगे।

एनडीए की बैठक में ये नेता पहुंचेंगे

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे मुंबई से रवाना होंगे। अजित पवार गुट से प्रफुल्ल पटेल एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। नितिन गडकरी सुबह नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। नारायण राणे भी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आ चुके हैं।

ये भी पढ़े: Delhi Airport के आसपास इतने तारीख तक धारा 144 लागू, ड्रोन और लेजर बीम…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular