Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiLongest Zipline In Delhi: दिल्ली एनसीआर में मिलेगी एडवेंचर एक्टिविटीज, यह सफर...

Longest Zipline In Delhi:

Longest Zipline In Delhi: 

अगर आप एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लेना चाहते है तो आपको दिल्ली से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली मे ही आप अब उसी तरह का रोमांच कर सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं दिल्ली एनसीआर की जहां अब आप जिपलाइनिंग का मजा ले सकते हैं। आपको बता दे डेल्टा-105 दिल्ली-एनसीआर का सबसे लंबा जिपलाइनिंग पार्क है। यह थीम पार्क राजधानी के सबसे साहसिक स्थानों में से एक है।

आपको बता दें, मेजर दिनेश शर्मा, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी और उनकी रेजिमेंट के कुछ जवानों ने इस नए उद्यम की शुरुआत की थी। इस पार्क की हर गतिविधि और हर कोना भारतीय सेना से प्रेरित है। इस पार्क में आने के लिए आपको पहले से रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है और लोग यहां वीकेंड पर आराम से जा सकते हैं।

क्या है जिपलाइनिंग

जिपलाइनिंग को ‘जिप वायर’, ‘फ्लाइंग फॉक्स’ और ‘टायरोलियन क्रॉसिंग’ के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दे ये एक मजेदार एडवेंचर एक्टिविटीज है। जिस पर चलती चरखी से व्यक्ति आगे की तरफ बढ़ता जाता है। इसमें एक मजबूत केवल होती है जिसमें आपको हार्नेस से लटकाया जाता है। दिल्ली में एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी की बात ये है कि जिपलाइनिंग के लिए अब आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। हरियाणा के आर्मी थीम पार्क डेल्टा 105 में जाकर आप जिपलाइनिंग कर सकते हैं। लाइन 224 मीटर से भी लंबी है, जिसे दो व्यक्ति एक साथ ये एक्टिविटी कर सकते हैं।

कहाँ है यह पार्क

आपको बता दे यह जगह गुरुग्राम से आधा घंटा दूर है। ये गांव मानेसर में मौजूद है। आर्मी थीम पार्क में आने के लिए आम जनता को पहले से रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है।

ये भी पढ़े: उमस भरी गर्मी हुई गायब, जानिए पिछले 24 घंटे में कितनी बारिश हुई?

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular