Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiLove Jihad: गुड्डू निकला इरशाद, शादी के कई सालों बाद हुआ इसका...

Love Jihad:

Love Jihad: देशभर में लव जिहाद के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन देश के किसी-न-किसी कोने से लव जिहाद के मामले सामने आ ही जाते हैं। ताजा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सामने आया है। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने अपना नाम बदल कर हिंदू लड़की को फांसया और फिर शादी कर ली है। आपको बता दे उसने खुद को हिन्दू दिखाने के लिए अपनी बाजू पर धार्मिक टैटू भी बनवा रखा था। इतना ही नहीं जब उसका झूठ पकड़ा गया तो आरोपी ने पीड़िता को बंदी बना लिया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार

पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई है कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि इरशाद ने खुद को हिन्दू दिखाने के लिए मां शेरावाली का टैटू भी बनवा रखा था। आपको बता दे 2015 में दोनों ने शादी की और जिसके बाद ही इरशाद के झूठ का खुलासा हो सका। आपको बता दे कि आरोपी ने पीड़िता को महीनों तक कैद किया था।

2011 में प्यार और 2015 में की शादी

आपको बता दे पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2011 में बतौर इंटर्न इरशाद अली खान के साथ काम करने पहुंची थी और तब इरशाद ने उसे अपना नाम गुड्डू चौधरी बताया था। दोनों के बीच चार साल तक प्यार का सिलसिला चला और तब 2015 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद लड़की जब कथित गुड्डी चौधरी के घर गई तो उसे पता चल गया कि उसका नाम गुड्डू चौधरी नहीं बल्कि इरशाद अली खान है। कुछ दिन बीतने पर पीड़िता को यह भी पता चला कि इरशाद पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। जैसे ही उसकी पत्नी को उसकी हकीकत का पता चल गया है। फिर उसने पत्नी को कलमा और नमाज पढ़ने को कहने लगा। आरोप है कि इनकार करने पर वह महिला को मारने-पीटने लगा।

 

ये भी पढ़े: ‘मैं अपना बदला लेने के लिए वापस लौट आया हूं’- जेल से आजाद होने के बाद KRK ने किया ट्वीट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular