Friday, July 5, 2024
HomeDelhiLPG Price Hike: मार्च के पहले दिन झटका, महंगा हुआ LPG सिलेंडर,...

LPG Price Hike: मार्च के पहले दिन झटका, महंगा हुआ LPG सिलेंडर, चेक करें नए रेट

India News(इंडिया न्यूज़), LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को अपडेट की जाती हैं। आज भी देशभर में सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। आज से नई दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1769.50 रुपये में मिलेगा।

महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर (LPG Price Hike)

तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,769.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 24 रुपये बढ़ गई है, जबकि चेन्नई में 23.50 रुपये बढ़ गई है। रसोई गैस की नई दरें आज से देश के सभी शहरों में लागू हो गई हैं।

कमर्शियल सिलेंडर के ताजा रेट

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1795 रुपये का है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1911 रुपये है। मुंबई में ये 1,749 रुपये का है और चेन्नई में 1,960.50 रुपये का है।

घरेलू सिलेंडर के दाम

आपको बता दें कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी इनकी कीमतें स्थिर हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।

ये भी पढ़ें:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular